फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सड़क, पानी के लिए 16 को सड़क पर उतरेंगे सपाई

सड़क, पानी के लिए 16 को सड़क पर उतरेंगे सपाई

Tue, 10 Oct 2017 08:43 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क, पानी के लिए 16 को सड़क पर उतरेंगे सपाई

विज्ञापन
गोरखपुर। महानगर समाजवादी पार्टी की मंगलवार को हुई मासिक बैठक में भी निकाय चुनाव की तैयारियों, टिकट वितरण आदि का मुद्दा छाया रहा। कुछ वार्डों से कई कार्यकर्ताओं की दावेदारी से प्रत्याशी के चयन में आ रहीं दिक्कतों पर भी मंथन हुआ। तय हुआ कि 16 तक चलने वाले पुनरीक्षण अभियान में ज्यादा से ज्यादा वोटर बनाने के साथ ही जनता के बीच प्रदेश व केंद्र सरकार के नाकामियों को उजागर किया जाएगा।
16 अक्टूबर को जिला और महानगर के कार्यकर्ता गड्ढायुक्त सड़क, पेयजल, खराब सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर पार्टी कार्यालय से नगर निगम तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि नगर निगम और उप लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता बूथों पर मजबूती से लग जाएं। महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार झूठ बोल रही है। प्रदेश तो दूर सीएम सिटी तक की 70 फीसदी सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इस दौरान भाजपा के सुरेश पासवान, स्वाति गुप्ता तथा बसपा की प्रभा पासवान ने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, सिंहासन सिंह यादव, कीर्तिनिधि पांडेय, राजकुमारी देवी, रौनक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज
गोरखपुर। जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक बुधवार की सुबह 11 बजे से पार्टी कार्यालय पर होगी। इस दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती भी मनाई जाएगी। यह जानकारी सपा के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed