फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   साहब! यह पीड़ितों की मदद है या लूट

साहब! यह पीड़ितों की मदद है या लूट

Fri, 25 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
साहब! यह पीड़ितों की मदद है या लूट
सिद्धार्थनगर। साहब, यह बाढ़ पीड़ितों की मदद है या लूट-खसोट। बाजार में जो आलू 8-10 रुपये किलो मिल रहा है, प्रशासन उसे 14 रुपये में खरीद रहा है। दलील है कि दो माह पहले टेंडर के वक्त आलू का सबसे कम रेट यही था। इसी रेट पर अनुबंध हुआ, लिहाजा भुगतान करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि सामग्री की आपूर्ति के लिए अनुबंध केवल एक फर्म से हुआ था, मगर अब आपूर्ति देने वाली चारों फर्मों को इसी दर से भुगतान की स्वीकृत दे दी गई है। बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन खाद्य सामग्री से भरा एक थैला दे रहा है। इसमें आटा, चावल, मोमबत्ती, माचिस, नमक के साथ आलू भी है। पहले आलू की मात्रा 5 किलो थी, जो अब 10 किलो कर दी गई है। सरकारी रिकार्ड में आलू का रेट 14 रुपये दिया जा रहा है, जबकि बाजार में आलू 8-10 रुपये में ही उपलब्ध है। प्रशासन के प्रारंभिक आंकलन के मुताबिक पूरे जिले में 85 हजार बाढ़ पीड़ित हैं, जिन तक राहत सामग्री पहुंचाई जानी है। इस लिहाज से साढ़े आठ लाख किलो आलू की सप्लाई होगी। 14 रुपये की दर से इसकी कुल कीमत 1.19 करोड़ रुपये होगी। वर्तमान बाजार दर आठ रुपये से गणना करें तो साढ़े आठ लाख किलो आलू की कीमत महज 68 लाख रुपये हो रही है। यानि सामग्री आपूर्ति करने वाले को 51 लाख रुपये की सीधी बचत है। आपदाग्रस्त लोगों की मदद के लिए जहां एक तरफ आम लोग बढ़-चढ़कर सहयोग राशि दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी खजाने को इतनी बड़ी चपत जिम्मेदारों की मंशा पर सवाल उठा रही है। बहरहाल, इस बाबत डीएम कुणाल सिल्कू का कहना था कि आपदा की घड़ी में सामानों की आपूर्ति के लिए पहले से तैयारी होती है। दो माह पहले ही सामग्री आपूर्ति के लिए टेंडर करा लिया गया था, तब सबसे कम रेट 14 रुपये का ही आया था, लिहाजा उसे स्वीकृत करना पड़ा। संयोग है कि अब आलू सस्ता हो गया है, अगर महंगा होता तो भी इसी दर से भुगतान किया जाता। टेंडर पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ है। नियमानुसार कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed