फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 05 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल गांव में एक महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में पंखे के हुक से लटकता मिला। कमरे में एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन

लगभग 25 वर्षीया महिला रेशम का मायका देवरिया जिले के हरनही गांव में है। वर्ष 2012 में उसका विवाह भुजौली शुक्ल निवासी निखिल शुक्ल से हुआ था। महिला की कोई संतान नहीं थी। पति पडरौना नगर के एक निजी संस्थान में कार्य करता है। शुक्रवार को रोजमर्रा की तरह पति अपने काम पर चला गया और सास भी अपने मायके गई हुई थी। ससुर भी घर पर नहीं थे। दोपहर में ससुर घर लौटे तो दरवाजा बंद था। कई बार आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने बेटे को मोबाइल फोन से सूचना दी। बाद में लोग जुटे और फाटक खोला गया तो महिला का शव फंदे से झूलता मिला। कमरे में एक पत्र पड़ा हुआ था जिसमें महिला ने संतान के अभाव को अपने दुख का कारण बताते हुए जीवन की निरसता का उल्लेख किया था। हालांकि महिला के पिता रामदुलार पांडेय ने सुसाइड नोट की विश्वसनीयता पर संदेह व्यक्त करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद नेबुआ नौरंगिया के एसओ राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में खड्डा के सीओ भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट की सत्यता और मायके पक्ष के आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed