{"_id":"596a5a654f1c1bdc168b486e","slug":"21500142181-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज उपभोक्ताओं ने एक्सईएन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज उपभोक्ताओं ने एक्सईएन को घेरा
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। अघोषित बिजली कटौती से व्यापारियों, उपभोक्ताओं और छात्रों के सब्र का बांध टूटने लगा है। शनिवार को पडरौना नगर के लोगों ने जहां हाइडिल पहुंचकर एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया, वहीं फाजिलनगर में नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर ताला बंद कर धरना शुरू कर दिया। धरना देर शाम तक जारी रहा।
अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। शनिवार को यूएनपीजी कॉलेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित, पडरौना नगर के प्रमोद कुमार, शशांक मणि चतुर्वेदी, आशुतोष मिश्रा, रमन प्रताप शाह, प्रेम पटेल, सुनील यादव, अमजद अंसारी, बीएस त्रिपाठी, नितेश मिश्रा, धनंजय यादव, अरविंद मणि, सतीश सिंह, मुकेश कुशवाहा, चंदन जायसवाल सहित काफी संख्या में छात्र, व्यवसायी और उपभोक्ता हाइडिल पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। नाराज उपभोक्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय को घेर लिया। इनका कहना था कि कभी लोकल फाल्ट तो कभी फीडर जलने के नाम पर बिजली विभाग के अभियंता और कर्मचारी मनमानी कटौती कर रहे हैं, जिससे इस उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। बिजली न रहने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है, लेकिन बिजली विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। न तो हाइडिल के सीयूजी नंबर पर कोई संतोषजनक जवाब मिलता है और न ही अधिकारी ही सुनते हैं। इन लोगों ने चेतावनी दी कि यदि यह लापरवाही बंद नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर विरोध - प्रदर्शन किया जाएगा। एक्सईएन संजय यादव ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार पिछले चार दिनों से हो रही बेतहाशा बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ता शनिवार की शाम को सात बजे उपकेंद्र पर पहुंचे। इन लोगों ने उपकेंद्र के गेट पर ताला जड़ दिया। उसके बाद धरने पर बैठ गए। नाराज उपभोक्ताओं ने 24 घंटे में चार से पांच घंटे ही बिजली देने का आरोप लगाया। समझाने पहुंचे जेई अनिल त्रिगुणायत को बैठा लिया। रात साढ़े आठ बजे तक उपभोक्ताओं का धरना जारी था। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री व्यास सिंह, आफताब खान, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राजन शुक्ला, मुकेश राय, सपहां के ग्राम प्रधान रामसूचित शर्मा, बैजनाथ मद्धेसिया, भोला मद्घेसिया, सत्यम शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।