{"_id":"5caceee1bdec2213f41363aa","slug":"201554837217-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन में गड़ा चांदी जैसे सिक्के मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन में गड़ा चांदी जैसे सिक्के मिले
Wed, 10 Apr 2019 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
पोखरे के पास गगरी में पुराना गड़ा हुआ मटमैला सिक्का मिलने से लोगों में कौतूहल बना हुआ है।
- फोटो : amar ujala
जगदीशपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के जगपुर गांव में मंगलवार भोर में पोखरे के पास गगरी में पुराना गड़ा हुआ मटमैला सिक्का मिलने से लोगों में कौतूहल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची सोनबरसा चौकी की पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।
जगपुर गांव के लालजी भोर में बागीचे के पास पोखरे की तरफ गए थे, जहां पूर्व में जेसीबी से पोखरे की खुदाई हुई थी। वहीं पर टूटे हुए गगरी में पुराना मटमैला सिक्का मिला। लालजी उसे घर ले आए। ग्रामीणों की सूचना पर सोनबरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और टूटी गगरी में पड़े सिक्कों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मटमैला सिक्का देखने में चांदी के सिक्के जैसा प्रतीत हो रहा है। लंबे समय तक जमीन में गड़े रहने से उसका कुछ अंश मिट्टी जैसा हो गया है।