{"_id":"5caa43a9bdec2213f32f882b","slug":"201554662313-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए यात्रा हुई आसान, गोरखपुर से चलेंगी पिंक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए यात्रा हुई आसान, गोरखपुर से चलेंगी पिंक बसें
Mon, 08 Apr 2019 12:39 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अब महिलाओं को लखनऊ, बनारस और इलाहाबाद की यात्रा आसान हो जाएगी। गोरखपुर से इन स्थानों के लिए पिंक बसों के लिए समय निर्धारित हो गया है। सुबह करीब पौने नौ से पौने 11 के बीच बसें गोरखपुर से रवाना होंगी।
राप्तीनगर डिपो के एआरएम मुकेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर से बनारस के लिए पिंक बसें सुबह 8 बजे और 10 बजे रवाना होंगी। वहीं वापसी में बनारस से यह बस शाम 4 बजे और रात 8 बजे रवाना होगी। वहीं लखनऊ के लिए दो पिंक बसें सुबह 8.45 बजे और 10.45 बजे रवाना होंगी। वापसी में लखनऊ से यह बस शाम 4.15 बजे और 7.30 बजे चलेंगी। वहीं इलाहाबाद के लिए दो पिंक बसें सुबह 7 बजे और 9 बजे रवाना होगी। वापसी में इलाहाबाद से पिंक बसें रात 7 और 8 बजे गोरखपुर के लिए चलेंगी।

विंध्याचल के लिए 14 तक विशेष बस
गोरखपुर। एआरएम मुकेश कुमार ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए रोडवेज प्रशासन विंध्याचल के लिए एक जोड़ी विशेष बस चलाएगा। साधारण रोडवेज बस सुबह 8 बजे और रात 8 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। वहीं वापसी में रोडवेज बस विंध्याचल से सुबह 8 बजे और रात 8 बजे चलेगी।
विज्ञापन