{"_id":"5b4b88884f1c1b6f548b49ba","slug":"201531676808-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात नहीं कराने पर महिला से गैंगरेप, पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भपात नहीं कराने पर महिला से गैंगरेप, पिटाई
siddharthnagar
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली के एक गांव में बरगलाकर महिला से दुष्कर्म और फिर गर्भपात नहीं कराने पर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने एएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
महिला ने तीन लोगों पर गैंगरेप के साथ ही मारपीट का आरोप लगाया है। एएसपी को दिए शिकायती पत्र में महिला ने कहा है कि वह शादीशुदा है और बच्चों की पढ़ाई के लिए बांसी में किराए का कमरा लेकर रहती थी। यहां दूर के एक रिश्तेदार से उसका संपर्क हो गया। जिसने बरगलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। गर्भवती होने पर रिश्तेदार गर्भपात का दबाव बनाने लगा।
12 जुलाई को वह अपने दो भाइयों के साथ कमरे में पहुंचा और गर्भपात का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर तीनों ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने पैर से उसके पेट पर भी प्रहार किया, जिससे उसका गर्भ गिर गया। एएसपी मुन्ना लाल सिंह ने संबंधित थाने को केस दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है।