फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सिलिंडर में लगी आग, पांच झुलसे

सिलिंडर में लगी आग, पांच झुलसे

Sat, 10 Mar 2018 11:27 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sat, 10 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिलिंडर में लगी आग, पांच झुलसे
जिला अस्पताल में भर्ती आग से झुलसी मां-बेटी आैर झुलसी अन्य महिला। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के मेचुका गांव में शनिवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। हादसे में देवरानी-जेठानी समेत समेत एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देख एक को डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, उसका के भलुहा में भी महिला झुलस गई।
विज्ञापन


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के मेचुका गांव निवासी इस्लाम अहमद की पत्नी इस्लामुन्निशा (22) शनिवार की सुबह किचेन में रसोई गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान पाइप में रिसाव के चलते गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग सेे इस्लामुन्निशा व पास में बैठकर खाना खा रही उसकी जेठानी राजिया खातून (40), भतीजी मुस्कान (12), नूजहत जहां (4) को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। किसी प्रकार आग पर काबू पाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख इस्लामुनिशा को डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला 90 प्रतिशत झुलस चुकी है। उपचार के बाद तीन अन्य की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका थाना क्षेत्र के करछुलिया गांव के टोला भलुहा में शनिवार की सुबह गांव निवासी माया (30) पत्नी पुजारी गैस सिलिंडर से खाना बनाने जा रही थी। पाइप कटा होने के कारण गैस का रिसाव कर रहा था। जैसे ही माया ने लाइटर से चूल्हा जलाया पूरे घर में आग फैल गई और वह भी आग की चपेट में आ गईं।


शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते वह गंभीर रूप से झुलस चुकीं थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला 90 प्रतिशत झुलस चुकी है। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मगर परिवार के लोग असमर्थता व्यक्त करके उसे रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed