फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   250 आंगनबाड़ी वर्कर गिरफ्तार, रिहा

250 आंगनबाड़ी वर्कर गिरफ्तार, रिहा

Thu, 21 Dec 2017 11:57 PM IST
basti
basti Updated Thu, 21 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
250 आंगनबाड़ी वर्कर गिरफ्तार, रिहा
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गिरफ्तार करके पुलिस लाइंस में लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। राज्यकर्मी घोषित करने समेत13 मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कर्मी बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय जाते समय गिरफ्तार कर ली गईं। सदर एसडीएम हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 250 आंगनबाड़ी कर्मियों को गिरफ्तार कर उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ी वर्कर एपीएन डिग्री कालेज के बैरिहवा चौराहे पर इकट्ठा हुईं। संघ की जिलाध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव के नेतृत्व में रैली निकाल कर डीएम कार्यालय पर सभा के लिए चल दीं। बीच राह में ही सीओ सिटी ने आंदोलित कर्मियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस ले गए। जहां सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की। सामूहिक गिरफ्तारी के दौरान संघ की जिलाध्यक्ष ने कहा कि नोटिस के अनुसार रैली को जिलाधिकारी कार्यालय पर जाना था लेकिन सीओ सिटी पुलिस लाइंस ले जाना चाहते थे जिसका आंदोलनकारियों ने विरोध किया। लगातार 62 दिनों से आंगनबाड़ी केंद्रों पर संविदा के आधार पर कार्यरत महिला कर्मचारी काम बंद करके आंदोलन पर हैं किंतु मुख्यमंत्री अथवा सरकार का कोई भी प्रतिनिधि पूछने नहीं आया है। वहीं लखनऊ में निरीह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बर्बर तरीके से पीटा। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष आशा सिंह ने कहा कि भाजपा के चुनाव संकल्प पत्र में आंगनबाडी कर्मियों के प्रति किए गए वायदे 120 दिनों में सरकार ने पूरा नहीं किया। जिला मंत्री मिथिलेश पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी महिला कर्मियों को मात्र 4000 मानदेय देकर सरकार 40000 के बराबर कार्य ले रही है। मंडल मंत्री रानी सिंह, ने कहा कि जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारी अब तक चल रहे शांतिं पूर्ण आंदोलन को दमनात्मक तरीके से समाप्त कराने पर उतर आए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा नेताओं घर डाक द्वारा सेवा समाप्त करने की नोटिस भेज कर झूठा आरोप लगाया गया कि कार्यकर्ता सरकारी कार्य में बाधा डाल रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रप्रभा यादव, मंडल अध्यक्ष शिव सागर पांडेय, कामरेड केके श्रीवास्तव, सीपीएम नेता केके तिवारी, गौर से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशा सिंह, दुबौलिया से चन्द्र प्रभा यादव, हर्रैया से रानी सिंह,परशुराम पुर से कोकिला मिश्रा, छावनी से ऊषा शर्मा, बहादुरपुर से विमला देवी, कुदरहा से सरला चौधरी, सदर से जिला मंत्री मिथिलेश पांडेय, शहर से अनीता पांडेय, साऊंघाट से उर्मिला त्रिपाठी, राम नगर से सुनीता सिंह, सल्टौआ गोपाल पुर से सरोज शुक्ला, कप्तानगंज से इन्द्रमती, रुधौली से कुसुम चौधरी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


आठ जनवरी तक आंदोलन स्थगित
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव ने एक विज्ञप्ति में बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि प्रदेश की पूर्व एवं वर्तमान सरकार द्वारा किए गए समझौतों के लागू कराने के लिए सरकार को निर्देश दिए जाने की मांग से संबंधित दायर रिट में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि आठ जनवरी 2018 तक सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों के मांगों पर विचार करके निर्णय ले। ऐसे में आठ जनवरी तक के लिए आंदोलन स्थगित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed