फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महिला पुलिसकर्मियों की बनेगी

महिला पुलिसकर्मियों की बनेगी

Tue, 21 Nov 2017 12:00 AM IST
deoria
deoria Updated Tue, 21 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मियों की बनेगी
महिला पुलिसकर्मियों को ताइक्वान्डो का प्रशिक्षण दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड मे चल रहे तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण के अंतिम दिन महिला पुलिसकर्मियों को आत्म सुरक्षा के विभिन्न तरीकों के साथ मॉक ड्रिल कराई गई। इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने आग से जलते हुए टाइल्स और ईंट को तोड़कर अभ्यास किया। इसके साथ ही मोटर साइकिल चढ़ाकर हमला करने वाले शख्स के आगे एक खास तरीके से लेटकर बचाव करने का तरीका भी महिला पुलिसकर्मियों ने जाना। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर के सामने सफलतापूर्वक अभ्यास करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। एसपी राकेश शंकर ने कहा कि ताइक्वांडो में दक्ष महिला पुलिसकर्मियों की क्रेक कमांडो टीम बनेगी। यह टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम होगी। इन्हें एक अलग बैच दिया जाएगा जिससे उनकी अलग पहचान होगी। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो प्रशिक्षण से गुजरी पुलिसकर्मियों को विदेशों में भी मुकाबला करने के लिए भेजा जाएगा। जिससे वह पुलिसिंग के विदेशी तौर-तरीकों को भी जान सकें। उन्होंने कहा कि खेल, संगीत, सिलाई, पेंटिंग सहित अलग-अलग हुनर रखने वाली पुलिसकर्मियों को तरजीह दी जाएगी। उनकी इच्छा के अनुरूप तैनाती दी जाएगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान वह एक कुशल कोच की भूमिका में नजर आए। ताइक्वांडो प्रशिक्षक आशीष सिन्हा के साथ महिला प्रशिक्षक अंशिका ने प्रशिक्षुओं को ताइक्वांडो टिप्स का निरंतर अभ्यास करने को कहा। इस दौरान एसपी ने पांच महिला पुलिसकर्मियों को सफल मॉक ड्रिल प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र दिया। इस दौरान सीएफओ शंकर शरण राय, महिला सुरक्षा के को-आर्डिनेटर विजय श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक लल्लन यादव, कोतवाली प्रभारी राय साहब यादव, आरटीसी प्रभारी रामू यादव, पीआरओ जयशंकर पाण्डेय, प्रसन्न श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सिंह के अलावा पुलिस लाइन के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed