फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   भूमि विवाद में संघर्ष, 11 घायल

भूमि विवाद में संघर्ष, 11 घायल

Wed, 08 Nov 2017 11:15 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 08 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में संघर्ष, 11 घायल
crime scene
जोगिया(सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के महुआ गांव में बुधवार की शाम जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों तरफ से 11 लोग जख्मी हाे गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोगिया पीएचसी पहुंचाई, जहां सभी का इलाज चल रहा है। महुआ गांव निवासी राजकुमार की घर बगल में खाली भूमि है। इसी भूमि को लेकर राजकुमार का पड़ोसी रामबृक्ष से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए । गाली-गलौज के बाद स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे चले। इसमें राजकुमार की पत्नी बिसपाती (30), उसकी भाभी कांति देवी (50), भतीजी रूकमिणी (28), साधना (15), ममता (25), व बंजराही पत्नी गंगाराम जख्मी हुईं। दूसरे पक्ष से रामबृक्ष (50), फूलचंद (30), संभावती (25), रूपचंद (18) घायल हुए हैै। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को किसी तरह से अलग किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोगिया पीएचसी पहुंचाया, जहां सभी का इलाज हो रहा है। कोतवाली प्रभारी हरिनरायन दीक्षित ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed