फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर होकर चलेगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें

गोरखपुर होकर चलेगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें

Tue, 10 Oct 2017 08:43 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर होकर चलेगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
गोरखपुर।
त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल चार फेरों, आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर जनरल स्पेशल तथा दिल्ली-कटिहार जनरल स्पेशल ट्रेन को तीन फेरों में चलाया जाएगा

14 से चलेगी आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल
(04030) आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल 14, 17, 20 एवं 23 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनस से यह गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 12.05 बजे चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा , बस्ती, खलीलाबाद के रास्ते गोरखपुर से सुबह 5.20 बजे छूटकर कप्तानगंज , पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर दोपहर 1.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (04029) मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में 15, 18, 21 एवं 24 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से दोपहर 2.30 बजे चलेगी और गोरखपुर से रात 11.10 बजे चलकर दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस अपराह्न 3.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के पांच तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।
विज्ञापन


आनंद विहार के जनरल ट्रेन 18 से
गोरखपुर। आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर जनरल स्पेशल ट्रेन (04452) 18, 21 एवं 25 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 12.05 बजे चलेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर से सुबह 5.20 बजे छूटकर कप्तानगंज, पड़रौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर दोपहर 1.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेाल (04451) 19, 22 एवं 25 अक्टूबर मुजफ्फरपुर से दोपहर 2.30 बजे चलकर गोरखपुर से रात 11.10 बजे चलकर दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस अपराह्न 3.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 18 तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-कटिहार जनरल स्पेशल 17 से
गोरखपुर। दिल्ली-कटिहार जनरल स्पेशल ट्रेन (04454) 17, 20 एवं 23 अक्टूबर को दिल्ली से सुबह 11.50 बजे चलेगी और नई दिल्ली से 12.30 बजे, गाजियाबाद, हापुड़, अहरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर से दूसरे दिन सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से सुबह 6.15 बजे छूटकर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया के रास्ते कटिहार शाम 5.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (04453) कटिहार-दिल्ली जनरल ट्रेन 18, 21 एवं 24 अक्टूबर को कटिहार से रात 8.30 बजे चलकर गोरखपुर से सुबह 7.25 बजे छूटकर तीसरे दिन दिल्ली रात में 12.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 18 तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed