{"_id":"59d7da9d4f1c1b6e548b6021","slug":"201507318429-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पूरा, 100 बेड अस्पताल अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पूरा, 100 बेड अस्पताल अधूरा
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला महिला अस्पताल के पास बन रहा 100 बेड मैटर्निटी अस्पताल तय समय सीमा में बन कर तैयार नहीं हो सका है। वक्त बीतने के बाद भी अब तक अस्पताल का सिर्फ 85 फीसदी काम ही निपटाया जा सका है। इससे अभी प्रसूताओं को इसका लाभ मिलना दूर की कौड़ी लग रहा है।
वर्ष 2013-14 में 100 बेड क्षमता वाले मैटर्निटी अस्पताल के निर्माण को स्वीकृति मिली थी, तब इसकी लागत 1955.75 लाख रुपये और निर्माण की समय सीमा सितंबर 2017 तय की गई थी। राजकीय निर्माण निगम को अस्पताल का भवन बनाने की जिम्मेदारी दी गई। आठ मंजिला भवन में अभी सातवीं मंजिल का काम बाकी है। अब तक राजकीय निर्माण निगम तय बजट में से 1255 लाख रुपये ही खर्च कर सका है, जबकि उसे 1517 लाख रुपये रिलीज किया जा चुका है। सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को जल्द निर्माण पूरा करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही अस्पताल के लिए बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बिजली कनेक्शन के लिए हुई बैठक
शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में 100 बेड मैटर्निटी अस्पताल के संबंध में बैठक हुई। इसमें सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग के अभियंता, महिला अस्पताल के एसआईसी, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत बिजली विभाग के अभियंता मौजूद थे। बैठक में सीएमओ ने बिजली कनेक्शन की राह में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली और जल्द अस्पताल के लिए कनेक्शन जारी करने को कहा।