{"_id":"59bd86094f1c1b2b688b5064","slug":"201505592841-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने बनवा दी घटिया सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने बनवा दी घटिया सड़क
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
नगर निगम के जेई और एई के साथ मिलीभगत करके ठेकेदार ने घटिया गुणवत्ता वाली सड़क बना दी। चीफ इंजीनियर ने सड़क खुदवा कर गुणवत्ता जांची और घटिया निर्माण पाए जाने पर नगर निगम के जेई और एई से जवाब तलब किया है। चीफ इंजीनियर ने बताया कि ठेकेदार का भुगतान भी रोक दिया गया है। साथ ही उसे सड़क को उखाड़कर नए सिरे से बनाने को कहा गया है। अगर ठेकेदार द्वारा सड़क को नए सिरे से नहीं बनाया जाता है तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
अंधियारी बाग वार्ड में नगर निगम की ओर से करीब नौ लाख रुपये की लागत से इंटरलाकिंग सड़क बनवाई जा रही थी। इस सड़क को बनवाने के दौरान इंटरलांकिंग ब्रिक्स बिछाने के पहले न तो बालू डाली गई और न ही गिट्टी। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री आशुतोष कुमार पांडेय ने इस संबंध में नगर निगम के चीफ इंजीनियर से शिकायत की। शनिवार दोपहर चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने अंधियारी बाग इलाके में पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने जब इंटरलांकिंग ब्रिक्स उखड़वा कर देखी तो ठेकेदार की धांधली नजर आ गई। उन्होंने एई अहमद हसन और जेई एचपी यादव से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।