{"_id":"598dffa44f1c1bc26f8b457e","slug":"201502478244-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वालों ने खुले में शौच न करने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव वालों ने खुले में शौच न करने की शपथ ली
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। भारत सरकार की योजना स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ के लिए चयनित गांव भगवतनगर परसिया के ग्रामीणो ने गांव में घूम-घूम कर लोगों को खुले में शौच न करने की जानकारी दी। तथा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने खुले में शौच न करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं व बच्चों ने गांव का भ्रमण कर गांव के बाहर शौच न करने की शपथ ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज गुप्ता बबलू ने कहा कि शासन की मंशा खुले में शौच करने वालों की संख्या कम करने की है। इसके लिए सभी घरों में शौचालय बनवाने की योजना चल रही है। गंदगी से अनेक बीमारियां होती हैं। इससे बचने के लिए सिर्फ शौचालय का प्रयोग करें। ग्राम पंचायत अधिकारी रामकृष्ण गुप्ता ने कहा कि सभी घरों में शौचालय होना जरूरी है। इसके लिए जागरूक होगे तभी गांव का विकास होगा। खुले में शौच न करें, बीमारी से दूर रहेंगे, गंदगी से अनेक बीमारी के बारे में भी बताया गया। इस दौरान रोजगार सेवक ओमप्रकाश यादव, पंचम लाल, ओडीएफ टीम के जितेंद्र कुमार शर्मा, संतोष कुमार, रविप्रताप आदि रहे।
सिधवारी के लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
फरेंदा। लेखपाल द्वारा गलत कार्य किये जाने से नाराज सिधवारी गांव निवासी निसार अहमद ने सीएम सहित कई अधिकारियों को पत्र भेज कर लेखपाल पर कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की है। पत्र में कहा कि गांव में तैनात हल्का लेखपाल ने भीटा की जमीन पर अवैध कब्जा करा दिया। उसने दो आय प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट दी। साथ ही लेखपाल के ऊपर धन लेकर सड़क व नवीन परती की जमीन को भी आवंटित करने की शिकायत तहसील दिवस में भी की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।