{"_id":"596a69b64f1c1b0c2f8b4674","slug":"201500146102-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में मकान से 11 बोटा साखू लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में मकान से 11 बोटा साखू लकड़ी बरामद
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। वन विभाग की छापेमारी मे एक अर्धनिर्मित मकान से ग्यारह बोटा साखू की लकड़ी बरामद की गई। वन विभाग के ही एक वाचर समेत छह लोगों के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रेंजर विनोद कुमार नायक ने बताया कि शनिवार की दोपहर मे मुखबिर द्वारा सूचना मिली की बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा रेलवे स्टेशन के बगल में एक अर्धनिर्मित मकान में साखू की लकड़िया छिपा कर रखी गयी है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी की। अलग-अलग कमरों में छिपा कर रखी गई कुल ग्यारह बोटा साखू की लकड़ी बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि अर्धनिर्मित मकान क्षेत्र के ग्राम करमहां जुनरबी निवासी विनोद का है। वन विभाग की टीम ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया और वृजमनगंज स्थित विनोद के घर पहुंची लेकिन वह घर मौजूद नही था। वन विभाग की पूछताछ में बर्रडाड़ बीट के वाचर रणवीर का भी नाम सामने आया जिसके खिलाफ भी वन विभाग ने कार्रवाई की है। रेंजर विनोद कुमार नायक ने बताया कि विनोद व रणवीर सहित चार अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
डीएफओ की छापेमारी में भारी मात्रा में लकड़ी बरामद ,आरोपी फरार
बरगदवा-रतनपुर। परसा मलिक थाना क्षेत्र के सिरसिया मशर्की टोला पिपरवास में शनिवार की सायं डीएफओ मनीष सिंह के नेतृत्व में वनविभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में चिरान व बोटा बरामद किया है। छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के घोड़हवा वीट के जंगल के निकट सिरसिया मशर्की गांव पिरवास टोला पर वन विभाग की टीम मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर दो घरों से साखू सागौन के बोटे सहित भारी मात्रा में चिरान बरामद किया है। बरामद लकड़ी को टेढ़ी घाट वन विभाग के डाक बंगला पर लाया गया।
शनिवार को डीएफओ मनीष सिंह को सूचना मिली की सिरसियामशर्की टोला पिपरवास में घोड़हवां बीट के जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी छिपाकर रखी गई है । डीएफओ मनीष सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचकर रतनसिंह व भूलन के घरों में छापेमारी कर एक ट्राली व एक पिकप साखू सागौन के चिरान व कुछ बोटे बरामद कर लिया। इस दौरान छापेमारी के भय से संबधित व्यक्ति फरार हो गए। छापेमारी के दौरान रेंजर उत्तरी चौक जगरनाथ प्रसाद, डिप्टी रेंजर डीएन पाठक, वन दरोगा ओंकार कुमार श्रीवास्तव, महिला वनरक्षक रोजी वर्मा, वनरक्षक राजेश श्रीवास्तव, अवध किशोर तिवारी, कपिल मुनि मिश्रा, वनरक्षक आदि वनकर्मी रहे। डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि उक्त दोनो आरोपियों पर 26 फारेस्ट एक्ट व 41/42 फारेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।