{"_id":"5dc86e638ebc3e5b6d04f3bc","slug":"2-zebra-come-from-israie-gorakhpur-city-news-gkp32877553","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल से जोड़े में लाए जाएंगे दो जेब्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजरायल से जोड़े में लाए जाएंगे दो जेब्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायल से लाए जाएंगे दो जेब्रा
रोहित सिंह
गोरखपुर। तकरीबन 291 एकड़ में बन रहा गोरखपुर का चिड़ियाघर अपने अंतिम पड़ाव में है। इसी के साथ जानवरों के लाने की प्रक्रिया में भी तेज कर दी गई है। नई कवायद में एक जोड़ा जेब्रा इजरायल से मंगाया जा रहा है। इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
लखनऊ चिड़ियाघर के अधिकारियों पर इन्हें लाने की जिम्मेदारी होगी। फिलहाल, यहां आने वाले तीन बब्बर शेर गुजरात से इटावा लॉयन सफारी में पहुंचा दिए गए हैं। रामगढ़ताल क्षेत्र में बन रहे चिड़ियाघर का निर्माण 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा कर शासन को सौंपना है। निर्माण कार्य उप्र राजकीय निर्माण निगम करा रहा है।
निर्माण कार्य पूरा करने के बाद वन विभाग की टीम सेंट्रल जू अथॉरिटी को पत्र लिखेगी। टीम चिड़ियाघर का निरीक्षण कर अगर कोई खामी पाई गई तो उसे दुरुस्त कराएगी। जनवरी के अंतिम से ही जानवरों के लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर से 72 जानवर लाए जाएंगे। इसमें सभी प्रकार की प्रजातियां शामिल हैं। इसके साथ ही विनोद वन के जानवर भी चिड़ियाघर में समाहित किए जाएंगे। दिल्ली के नेशनल जियोलॉजिकल पार्क से भी 19 जानवर लाए आएंगे। देश के विभिन्न कोनों से कुल 200 जानवर मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कहां से कितने जानवर आएंगे
लखनऊ चिड़ियाघर - 36
कानपुर चिड़ियाघर- 36
नेशनल जियोलॉजिकल पार्क दिल्ली- 19
दूसरे प्रदेशों से आदान-प्रदान से - 59
पदमजा नायडू चिड़ियाघर, दार्जलिंग- 02
रेसक्यू से- 48
शोभा बढ़ाएंगे यह जानवर
- सांप की सात प्रजातियां अजगर, रैट स्नेक, रेसल वाइपर, कोबरा, पिट वाइपर, बोआ, समुंद्री बोआ
- बारह सिंघा, ब्लैक बग, बार्किंग डियर, हिरन, स्पाटेड डियर जैसे हिरनों की प्रजाति।
- जंगली मुर्गा, रोजी ब्लैकन, बतक, रूल्स जैसे पक्षियों की गूंजेगी चहचहाहट।
निर्माण निगम के कार्य पूर्ण कर सौंपने के बाद सेंट्रल जू अथॉरिटी की टीम निरीक्षण करेगी। टीम के संतुष्टि के बाद जानवरों को लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इजरायल से जोड़े में दो जेब्रा लाने की योजना है। - रोहित सिंह, सहायक वन अधिकारी