{"_id":"5c5dc8c7bdec224a611c13d5","slug":"191549650119-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
कुशीनगर में जहरीली शराब से एक और मौत, आठ बीमार
मृतकों की संख्या हुई 11, जिला आबकारी अधिकारी भी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को एक और मौत हो गई, जबकि दो बीमार जिला अस्पताल रेफर किए गए। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन आठ की ही मौत मान रहा है। आठ लोग बीमार हैं। इनमें दो लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। इस बीच शुक्रवार की शाम जिला आबकारी अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया।
सेवरही क्षेत्र के मिश्रौली निवासी रवींद्र (30) को शुक्रवार को बीमार हालत में परिजन सीएचसी तमकुही लेकर पहुंचे। उसे पेट में दर्द एवं धुंधला दिखाई देने की शिकायत थी। उसने भी जहरीली शराब पी थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसने दम तोड़ दिया। गांव के प्रधानपति संजय सिंह का भी यही कहना था कि रवींद्र की मौत भी शराब पीने से हुई है। शुक्रवार को ही बेंदूपार निवासी उपेंद्र (25) एवं संतोष (20) को बीमार हालत में परिजन तमकुही सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपेंद्र के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के दिन से ही वह घर में अपने को कमरे में बंद कर बिस्तर पर पड़ा था। जब भी बाहर निकलता था तो उसे परेशानी होने लगती थी। पूछने पर कुछ बता नहीं पा रहा था। काफी कुरेदने के बाद बताया है कि उसने भी मेले में शराब पी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। इसी गांव के मीर हसन, बिगू, विरझन का भी जिला अस्पताल एवं चैनपट्टी के विकास का इलाज लखनऊ में चल रहा है, जबकि छबीला एवं साहब इलाज के बाद घर लौट गए है।
डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सेवरही क्षेत्र के रवींद्र की मौत बीमारी से होने की बात अधिकारियों की जांच पड़ताल में सामने आई है। अब तक कुल आठ लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है और चार लोग बीमार हुए हैं। शेष सामान्य बीमारी की वजह से अस्पताल गए थे, जिन्हें उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। डीएम ने बताया कि पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने पर जिला आबकारी अधिकारी वाईआर यादव को भी निलंबित कर दिया गया है। सीएम की ओर से मुआवजे के अलावा पीड़ितों की पत्नियों को पारिवारिक लाभ और विधवा पेंशन योजना का भी लाभ दिलाया जाएगा।