फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कक्ष निरीक्षक बने साल्वर, अभ्यर्थी बन गए निरीक्षक, चारों पकड़े गए

कक्ष निरीक्षक बने साल्वर, अभ्यर्थी बन गए निरीक्षक, चारों पकड़े गए

Fri, 14 Sep 2018 01:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 14 Sep 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षक बने साल्वर, अभ्यर्थी बन गए निरीक्षक, चारों पकड़े गए
यूूपीपीसीएल परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर।
गोरखपुर। परीक्षा में फर्जीवाड़ा का अनोखा मामला पकड़ा गया। गुरुवार को यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड) की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा थी। यहां एक परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक साल्वर बनकर परीक्षा दे रहे थे। जबकि जिन्हें परीक्षा देनी थी, वह कक्ष निरीक्षक बनकर परीक्षा हॉल में घूम रहे थे। बेलीपार पुलिस ने सॉल्वर और कक्ष निरीक्षक बने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामले को पॉवर कारपोरेशन ने गंभीर माना है।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल की सहायक समीक्षा अधिकारी की सीधी भर्ती परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसके लिए शहर में कुछ कंप्यूटर इंस्टीट्यूट् केंद्र बनाए गए थे। इसी दौरान पुलिस को नौसड़ स्थित स्वास्तिक केंद्र पर गड़बड़ी की सूचना मिली। पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर बस्ती के पक्का बाजार निवासी अलमास की जगह छपरा के कुलदीनगर निवासी रोशन कुमार को और गोरखपुर बेतियाहाता निवासी दिलीप कुमार वर्मा की जगह पटना के मुस्सफकपुर निवासी राजीव कुमार यादव को परीक्षा देते गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में लगे रोशन कुमार और राजीव कुमार ही सॉल्वर बने थे। उनके कक्ष निरीक्षक के पहचान पत्र को अलमास और दिलीप ने पहन रखा था।
विज्ञापन


सहायक समीक्षा अधिकारी की सीधी भर्ती परीक्षा में गोरखपुर सेंटर से दो सॉल्वर पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। बाकी केंद्रों पर परीक्षा सामान्य ढंग से हुई। कहीं से किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आलोक कुमार, प्रमुख सचिव ऊर्जा व अध्यक्ष पावर कार्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed