{"_id":"5b9ac096867a557f365c231c","slug":"191536868502-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम करेंगेे पॉलिटेक्निक टॉपर्स को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम करेंगेे पॉलिटेक्निक टॉपर्स को सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पॉलिटेक्निक संस्थानों के 2017-18 सत्र की वार्षिक परीक्षा के टॉपर्स का सम्मान गांधी जयंती (दो अक्टूबर) पर लखनऊ में आयोजित समारोह में होगा। मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाएंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक संस्थान हर ट्रेड के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों की सूची व्यवसायिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं। गोरखपुर की तनुश्री श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड से प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं टेक्सटाइल डिजाइनिंग की प्रीति कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। सत्र 2016-17 में आफरीन फातिमा को प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया जाएगा। तीनोें ही छात्राएं महिला पॉलिटेक्निक की हैं। टॉपर्स की सूची में कुछ नाम ब्वायज पॉलिटेक्निक और एमपी पॉलिटेक्निक के भी कुछ टापर्स के नाम शामिल हैं, फिलहाल इनकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक संस्थानों के टॉपर्स को लखनऊ में दो अक्टूबर को सीएम सम्मानित करेंगे। इसे लेकर सभी टॉपर्स की सूची तैयार की जा रही है। हर ट्रेड से प्रदेश में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सभी संस्थानों में दीक्षांत समारोह चार अक्टूबर को मनाया जाएगा।
- सुरेंद्र प्रसाद, जेडी, पॉलिटेक्निक पूर्वी क्षेत्र
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक संस्थानों में चार को मनाया जाएगा दीक्षांत
प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में चार अक्टूबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर जिले के तीन सरकारी और आठ प्राइवेट पॉलिटेक्निक में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले वर्ष गांधी जयंती पर सभी संस्थानों में दीक्षांत समारोह का एक साथ आयोजन किया गया था, मगर इस बार सीएम का कार्यक्रम दो अक्टूबर को प्रस्तावित होने से इसे चार को कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं इलेक्ट्रानिक टॉपर
इलेक्ट्रानिक ब्रांच में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली तनुश्री श्रीवास्तव आईएएस अफसर बनना चाहती हैं। फिलहाल वो एमएमएमयूटी से बीटेक कर रही हैं। राप्तीनगर में पिता नागेंद्र श्रीवास्तव, मां सविता श्रीवास्तव और छोटे भाई जनरंजन श्रीवास्तव के साथ रहती हैं। तनुश्री ने हाईस्कूल की पढ़ाई कार्मल गर्ल्स स्कूल से 85 फीसदी अंकों से पास की है। उनका पूरा परिवार बेटी की सफलता से गदगद है। वहीं मूलरूप से कुशीनगर की रहने वाली टेक्सटाइल ब्रांच से प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाली प्रीति कुमारी पढ़ाई के बाद लुधियाना में नौकरी कर रही हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता लक्ष्मण प्रसाद और मां गीता देवी के साथ महिला पॉलिटेक्निक के शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक संस्थानों के टॉपर्स को लखनऊ में दो अक्टूबर को सीएम सम्मानित करेंगे। इसे लेकर सभी टॉपर्स की सूची तैयार की जा रही है। हर ट्रेड से प्रदेश में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सभी संस्थानों में दीक्षांत समारोह चार अक्टूबर को मनाया जाएगा।
- सुरेंद्र प्रसाद, जेडी, पॉलिटेक्निक पूर्वी क्षेत्र