{"_id":"5b1ece0f4f1c1bf66e8b7918","slug":"191528745487-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी के घर पहुंचे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी के घर पहुंचे सीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने प्रो. विश्वनाथ को केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बुकलेट दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और साहित्यकार प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी के बेतियाहाता स्थित आवास पहुंचे। केंद्र सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाईं और सरकार के काम काज से जुड़ी ‘साफ नियत सही विकास’ और ‘एक साल नई मिसाल’ विषय से संबंधित दो किताबें भेंट कीं। सीएम के घर आगमन पर प्रो. तिवारी के परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया।
योगी ने साहित्यकार के घर उनकी लाइब्रेरी देखी जहां 20 हजार किताबों का संग्रह है। 20 मिनट के अपने कार्यक्रम के दौरान सीएम ने बच्चों से भी संवाद किया। उनके नाम पूछे और पढ़ाई की जानकारी ली। उन्हें पढ़कर लिखकर देश के विकास में योगदान करने की नसीहत दी। सीएम से बात कर अमृतांशु, आदित्य वर्धन और अव्यय गदगद नजर आए। कहा कि अंकल को टीवी पर देखा है। मूलरूप से कुशीनगर के नौरंगिया ब्लॉक स्थित भैंसही के रहने वाले प्रो. तिवारी गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग से रिटायर्ड हैं। उनकी गिनती देश के प्रसिद्ध साहित्यकारों में होती है। इस अवसर पर प्रो. तिवारी के साथ पत्नी दुर्गावती, दोनों बेटे अजय कीर्ति, अनंत कीर्ति और बहुएं अरुणा एवं श्यामलता मौजूद रहीं।