फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्पोर्ट्स कॉलेज बना ओवरआल चैंपियन

स्पोर्ट्स कॉलेज बना ओवरआल चैंपियन

Wed, 31 Jan 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 31 Jan 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज बना ओवरआल चैंपियन
रीजनल स्टेडियम में विजेता स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम। - फोटो : Amar Ujala
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को दूसरे चरण की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता के हॉकी, वॉलीबॉल और कुश्ती मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने पर स्पोर्ट्स कॉलेज ओवरआल चैंपियन बना।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की बेटियों का दमदार प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। हॉकी के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 3-1 से मात दी। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज की गिन्नी, आफरीन और शशिकला ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीं रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम की तरफ से इकलौता गोल लकी निषाद ने किया।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी बलराम सिंह ने हॉकी, वॉलीबॉल (बालिका), कुश्ती (बालक) और एथलेटिक्स (बालक-बालिका) की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि आखिरी दिन कुश्ती और हॉकी में खिताबी भिड़ंत हुई। हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कराने में हैदर अली, राजन वर्मा, एनपी गौड़, आरपी विश्वकर्मा, गुलाम सर्वर, रईस अली, शशि नवैत ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती में इन्होंने मारी बाजी
57 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक यादव को पहला, विशाल यादव को दूसरा स्थान मिला। 61 किलोभार वर्ग में संजय यादव प्रथम, सूरज यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 70 किलोभार वर्ग में जितेंद्र यादव अव्वल और सौरभ यादव को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 74 किलोभार वर्ग में भोलू यादव व अखिलेश यादव, 79 किलोभार वर्ग में प्रदीप यादव व अरविंद यादव, 86 किलोभार वर्ग में अजहर हुसैन और गौतम यादव ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान हासिल किया। 92 किलोभार वर्ग में अभिषेक पांडेय प्रथम, अविनाश दुबे द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed