{"_id":"5a3d4a0a4f1c1bce408be9f4","slug":"191513966090-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप निदेशक की जांच में मिली कई कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप निदेशक की जांच में मिली कई कमियां
basti
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। उप निदेशक पंचायत महेंद्र दुबे ने शुक्रवार को गौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुढ़ापार में कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें सड़कों की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उप निदेशक पंचायत ने बताया कि ग्राम प्रधान और एडीओ पंचायत को यह तक नहीं मालूम की कौन से कार्य कराए गए और कौन से नहीं। एडीओ पंचायत को मोबाइल पर गलत मैसेज जारी करने पर निलंबित करने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में 14वें वित्त आयोग के धन से कराए गए रामकुमार के घर से शिव चरन की मशीन तक खंडजा कार्य की गुणवत्ता खराब मिली। ईंट की गुणवत्ता मानक के विपरीत पाई गई। वर्ष 2016-17 में राज्य वित्त आयोग के धन से कराए गए दयाराम के घर से बस्ती सीमा तक सड़क कार्य संतोषजनक नहीं पाया। रामरक्षा के घर से जवाहर लाल के घर तक बिछाया गया खड़ंजा अधोमानक था। 20 शौचालयों की जांच की गई, जो बने मिले मगर लाभार्थी को धन न मिलने से निराशा रही। डीपीआरओ को अतिशीघ्र धन उपलब्ध कराने को कहा गया। सबसे खराब स्थित कहीं भी कराए गए कार्यों की वॉल पेंटिंग नहीं होना था। एडीओ पंचायत को इसके लिए फटकार लगाई गई। ग्राम प्रधान राधिका को भी विकास कार्यों के बारे में जानकारी नहीं थी। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ गोपालजी ओझा, एडीओ पंचायत आरके वर्मा और सेक्रेटरी भारत यादव मौजूद रहे। सफाई कर्मियों को भी चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन