{"_id":"59ee25e04f1c1b7a548b8b5a","slug":"191508779488-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक नदी में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक नदी में कूदा
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
कपरवार उग्रसेन सेतु से छलांग लगाने वाले युवक को तलाशती पुलिस व प्रशासन के अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज(देवरिया)। पत्नी को विदा कराने आए ट्रक चालक ने कपरवार घाट के उग्रसेन सेतु से छलांग लगा दी। पुल पर पड़े कपड़े और चप्पल से घर वालों ने उसकी पहचान हुई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस दो जनपदों के सीमा विवाद में पुलिस उलझी रही। अंत में बरहज पुलिस ने उसकी तलाश शुरू करायी। लेकिन चालक का पता नहीं चल सका। मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के जुड़ेदा गांव निवासी शिवाजी सिंह का 26 वर्षीय प्रदीप दो दिन पूर्व रुद्रपुर कोतवाली के लाला पिपरहिया गांव जाने के लिए घर से निकला। वहां से उसे पत्नी को विदा कराकर घर लाना था। जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम किसी बात को लेकर प्रदीप और ससुराल वालों मेें कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर जाने के लिए चल दिया ओर प्रदीप ने रविवार रात करीब 8 बजे उग्रसेन सेतु से नदी में छलांग लगा दी। यह देख वहां टहल रहे युवकों ने शोर मचाया तो वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची बरहज पुलिस ने रात होने के कारण वापस चली गई। सोमवार सुबह गोताखोरों की मदद से नदी में कूदे चालक की तलाश कराने में जुटी। हालांकि देर शाम तक युवक पता नहीं चल सका। सीओ वरुन मिश्र ने बताया कि घटनास्थल देवरिया जनपद में होने के चलते बरहज पुलिस युवक की तलाश करा रही है।
चार माह पूर्व हुई थी शादी : बरहज। प्रदीप सिंह की शादी पांच माह पूर्व लाला पिपरहिया गांव निवासी बृजभूषण सिंह की पुत्री वंदना से चार माह पूर्व हुई थी। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। 22 जून 2017 को उसकी शादी हुई थी। दिवाली बीतने के बाद अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया था। रविवार की रात में पत्नी ने अपनी सास रमिता से उसके घर वापस पहुंचने की जानकारी ली। देर रात तक बेटे के घर न पहुंचने पर वह अपने बेटे के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो पुल पर फोन बजता देख किसी ने फोन रिसीव कर घटना की जानकारी दी। इससे घर वालों में कोहराम मच गया।