{"_id":"59d934634f1c1b6a678b4ab2","slug":"191507406947-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के जेल अस्पतालों में होगी दवाओं की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के जेल अस्पतालों में होगी दवाओं की जांच
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
अब प्रदेश की जेलों के अस्पतालों में भी दवाओं की गुणवत्ता जांची जाएगी। शासन ने औषधि विभाग को जेल अस्पतालों में दवाओं की जांच करने के आदेश दिए हैं। जिले में भी शासन का यह पत्र पहुंच चुका है। इसके तहत आगे की कार्रवाई के लिए औषधि आयुक्त ने ड्रग इंस्पेक्टर को आदेशित किया है।
प्रदेश की जेलों में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर शासन को शिकायत मिली थी। इसी के बाद शासन ने जेल अस्पतालों में दवाओं का सैंपल लेकर जांच कराने का आदेश जारी किया है। अब से पहले जेलों में ऐसी जांच नहीं हुई थी। माना जा रहा है कि शासन के इस आदेश से कई जेलों के अस्पतालों की दवाओं में गड़बड़ी निकल सकती है। स्थानीय स्तर पर शासन के इस पत्र को अमलीजामा पहनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। औषधि आयुक्त ने ड्रग इंस्पेक्टर से गोरखपुर जेल अस्पताल से दवाओं का सैंपल लेने की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने को कहा है। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि अभी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जेल अस्पताल में दवाओं के सैंपल लेने की औपचारिक अनुमति ली जाएगी। इसके बाद ही दवाओं के सैंपल जुटाए जाएंगे।