फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जेल में खिलौने पाकर चहक उठे चेहरे

जेल में खिलौने पाकर चहक उठे चेहरे

Sun, 17 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
जेल में खिलौने पाकर चहक उठे चेहरे

विज्ञापन
गोरखपुर।
जेल में सजा काट रही मां के साथ पल रहे बच्चे अब ककहरा सीखेंगे। इन बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र में रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। यहां इन बच्चों की अब नियमित निगरानी होगी और पौष्टिक भोजन मिलने के साथ यहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा। इसके अलावा शनिवार को वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बच्चों को कपड़े और खिलौने भी बांटे। जेल में होने से अपनी मासूमियत खो चुके ये बच्चे खिलौने पाते ही चहक उठे।

गोरखपुर जेल में नौ बच्चे हैं। इन सभी बच्चों की उम्र पांच वर्ष से कम है। इनकी माताएं किसी न किसी आपराधिक मामले में सजा काट रही हैं। छोटे होने के कारण इन बच्चों को भी मां के साथ एक तरह की सजा ही काटनी पड़ रही है। आंगनबाड़ी केंद्र में इनका रजिस्ट्रेशन होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जेल में इन्हें पढ़ाएंगी। इन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं भी दी जाएंगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इन बच्चों को वह ईंट-पत्थर से खेलते देखते थे, तभी उनके मन में खिलौने की बात आई और बच्चों को खिलौने दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed