फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सिंचाई मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया

सिंचाई मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया

Fri, 25 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया
धानी बाजार। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोरखपुर व महराजगंज में बाढ़ग्रस्त गांवों का निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर उन्होंने जलमग्न गांवों में गिरे मकानों को बनवाने का आश्वासन भी दिए।
विज्ञापन

फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के अनुज छठ्ठ सिंह ने पांच मीटर चौडे़ बांध की चौड़ाई साढ़े सात मीटर कराकर उसको पीचिंग कराने व धानी बाजार से सट कर बहने वाली राप्ती नदी में तीन चार ठोकर के लगाने की मांग की। इस मांग पर मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को देखकर लगाने के आदेश दिए। गुरुवार को दिन में 1:30 बजे सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह कम्पियरगंज तहसील के ग्राम सभा खड़खड़िया में टूटे तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे। पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि बंधों की मरम्मत के लिए 170 करोड़ दिए गए हैं। उन्होंने टूटे तटबंधों की जांच के आदेश दिए। बाढ़ राहत के लिए चौबीस जिलों को बहत्तर करोड़ दिए हैं। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गणेश दत्त तिवारी, कृष्ण मोहन सिंह, सोनू गुप्ता, नटवरलाल, नितेश, पीयूष मणि, अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पशु चिकित्सक की बेटी की कटी चोटी
रतनपुर। पशु चिकित्सक की बेटी की बुधवार की रात में चोटी कट गई, जिसकी चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि रतनपुर स्थित पशु चिकित्सालय में तैनात डॉ. संजीव चौधरी की 13 वर्षीय बेटी नेहा चौधरी बीती रात नौतनवां ब्लाक परिसर में स्थित सरकारी आवास में सोई थी। कमरे का दरवाजा बंद था। नेहा के साथ उसका छोटा भाई भी सोया था। रात में नेहा की चोटी कट गई लेकिन उसे पता नहीं चला। सुबह जब उसका भाई जागा तो उसे कटी हुई चोटी का हिस्सा मिला तो वह अपने घर में सबको दिखाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed