{"_id":"599c71af4f1c1b117f8b461f","slug":"191503424943-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित हत्या कांड के खुलासे के लिए राज्यपाल से मिला परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित हत्या कांड के खुलासे के लिए राज्यपाल से मिला परिवार
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। तीन माह पूर्व 21 मई को ग्राम सभा रजवल मदरहां निवासी गैस एजेंसी संचालक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे अमित कुमार कन्नौजिया की दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली से मायूस अमित कुमार के परिजनों ने मंगलवार को लखनऊ में राज्यपाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई तथा जल्द खुलासा करने की मांग की।
मंगलवार को अमित कुमार की मां ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी, छोटे भाई डॉ. अनित कुमार ने राज्यपाल रामनाइक को पत्रक सौंपा और कहा कि विगत 21 मई को दिन में 11 बजे अमित कुमार रायपुर स्थित अपने गैस एजेंसी पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वे बाइक लेकर एजेंसी से निकल पड़े। कोठीभार थाने के पीछे लगभग एक किलोमीटर दूर ग्राम सभा लोहेपार स्थित नहर की पटरी के पास खेत में उनका शव मिला। अमित कुमार के शरीर पर लगे चोटों से ही स्पष्ट था कि उनकी किसी ने बेरहमी से हत्या करके खेत में फेंक दिया था। मामले की तहरीर हमने कोठीभार पुलिस को दी। पुलिस ने 302 व 404 के तहत मुकदमा पंजीकृत तो किया मगर न तो पारदर्शिता से मामले की विवेचना की और न ही मामले का खुलासा कर सकी। पुलिस मामले को प्रारंभ से ही दुर्घटना साबित करने के प्रयास में लगी हुई है जबकि मौके की सभी स्थितियां और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई चोटों के निशान से स्पष्ट था कि मृतक अमित कुमार की पीट कर हत्या की गई है। लगभग दो महीना बीत जाने के बाद भी कोठीभार व महराजगंज पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने पर मामला गोरखपुर क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा मगर क्राइम ब्रांच की टीम भी अब तक इस हत्या कांड की गुत्थी का खुलासा करने में असफल है।