{"_id":"5caceee8bdec2214743f4f4b","slug":"181554837224-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स: जुलाई से शुरू होगी डॉक्टरी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स: जुलाई से शुरू होगी डॉक्टरी की पढ़ाई
Wed, 10 Apr 2019 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
रोहित सिंह
गोरखपुर। गोरखपुर एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई जुलाई से शुरू हो जाएगी। पहले बैच में 50 छात्र होंगे। केंद्र सरकार ने प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग को भवन का निर्माण पूरा होने होने तक वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा है। ऐसे में जुलाई से शुरू होने वाले बैच की पढ़ाई परिसर में बने लेक्चर हाल में होगी। भवन निर्माण पूरा होने पर 150 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसके साथ पीजी और सुपर स्पेशलिस्ट कोर्स की पढ़ाई भी शुरू होगी।
वहीं, 300 रेजिडेंट डॉक्टरों और 183 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शिक्षकों की भर्ती के पहले चरण में 34 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। अब 38 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

एमसीआई की मंजूरी जरूरी नहीं
एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए नीट परीक्षा उत्तीर्ण करनी जरूरी होता है हालांकि उसपर एम्स का ऐक्ट प्रभावी होता। इसलिए एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया( एमसीआई) की मंजूरी जरूरी नहीं होती।
विज्ञापन