फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर में गूंजा ‘अभिनंदन का वंदन’

गोरखपुर में गूंजा ‘अभिनंदन का वंदन’

Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में गूंजा ‘अभिनंदन का वंदन’
अभिनंदन की वतन वापसी की खुशी में पटाखे जलाए व मिठाइयां बांटीं। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराने वाले शहर वायुवीर अभिनंदन का वंदन पूरे गोरखपुर ने शुक्रवार को किया। अभिनंदन की वतन वापसी की खुशी में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने चेतना तिराहे और हरिओम नगर में पटाखे जलाए व मिठाइयां बांटीं। ढोल-नगाडे़ की धुन पर नृत्य करके खुशियों का इजहार किया। इस दौरान ‘अभिनंदन का वंदन है, भारतीय सेना जिंदाबाद’ आदि नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि वीर जवान अभिनंदन पर हमें गर्व है। यह भारत की बहुत बड़ी जीत है। इसके लिए सरकार को बहुत बहुत बधाई। विहिप के महानगर मंत्री मुकुंद शुक्ल ने कहा कि वीर जवान अभिनंदन की सकुशल भारत वापसी पर हम सब काफी खुश हैं।
विज्ञापन


इस दौरान विहिप महानगर अध्यक्ष विजय खेमका, बजरंग दल महानगर संयोजक देवीलाल, शुभम शुक्ल, स्वीटी जायसवाल, रूपरानी, आकाश सिंह, सनी, अनुराग आदि मौजूद रहे। ब्रह्मभट्ट कल्याण परिषद की ओर से बैठक करके अभिनंदन की देश वापसी पर खुशी का इजहार किया गया। अध्यक्ष राजेश शर्मा, कृपा शंकर शर्मा, प्रवीन चंद्र मिश्र, श्याम मोहन भट्ट, गिरीश भट्ट आदि मौजूद रहे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जिला मंत्री अफरोज आलम के नेतृत्व में मोहद्दीपुर चौराहे पर भी खुशियां मनाईं गईं। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और अभिनंदन जिंदाबाद के नारे लगाए। अशोक कुमार शाही, यादवेंद्र सिंह, अभय सिंह, मनीष मौर्य, अनवर खां, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed