फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कहीं प्रति घंटे 15 वोट पड़े, कहीं हुई बारिश

कहीं प्रति घंटे 15 वोट पड़े, कहीं हुई बारिश

Sun, 11 Mar 2018 11:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 11 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कहीं प्रति घंटे 15 वोट पड़े, कहीं हुई बारिश
मतदान करने पहुंची महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर जब प्रति घंटे 15 वोट पड़ रहे थे तब पीपीगंज के मॉडल बूथ बगहीबारी में वोट बरस रहे थे। दोनों दृश्यों का लब्बोलुआब यह था कि जहां जागे नहीं वहां कम मतदान हुआ और जहां लोग जागरूक रहे, वहां वोटों की बारिश हुई।
विज्ञापन


कैंपियरगंज के मूसावार स्थित पोलिंग स्टेशन पर सन्नाटे का आलम था। नागालैंड में चुनाव कराकर आए सीआरपीएफ के हवलदार वासुदेव राम और सिपाही आदित्य प्रताप सिंह ने शांतिपूर्ण मतदान होने की जानकारी दी। पोलिंग धीमी होने का सवाल उठा तो उन्हें नागालैंड का विधानसभा चुनाव याद आ गया। दोनों बोले, वहां लोग मताधिकार का इस्तेमाल करने को लेकर जागरूक हैं। पहाड़ पर लोग एयर टिकट बुक कराकर वोट देने आते हैं। ड्यूटी के दौरान ऐसे कई लोगों से मुलाकात हुई, लेकिन इधर ऐसी जागरूकता का अभाव है। लोग खाली होने के बाद भी घर से निकलने की जहमत नहीं उठाते।
विज्ञापन


लोकतंत्र में मिली सबसे बड़ी ताकत को न पहचान कर लोग बड़ी चूक कर जाते हैं। कुछ दूर स्थित बहबोलिया पहुंचने पर 11 बजे 60 वोट पोल हुए मिले। यहां 479 वोट थे। हर घंटे पोल हो रहे 15 वोट का औसत देखकर सीआरपीएफ जवानों की बातें याद आ गईं। मतदान की धीमी रफ्तार निहारते हुए पीपीगंज प्रतिनिधि के साथ बगहीबारी प्राथमिक विद्यालय में बने मॉडल पोलिंग स्टेशन पहुंचने में तीन बज गए। यहां ग्राम प्रधान शिब्बन, प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद राय, राजस्व निरीक्षक माधवेंद्र प्रताप सिंह और लेखपाल धनंजय श्रीवास्तव लोगों को गांव में भेजकर वोटिंग की अपील कराने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका नतीजा था कि तीन बजे यहां के दोनों बूथों पर पोलिंग परसेंटेज 50 फीसदी का आंकड़ा पार कर गया था। बूथ संख्या 213 पर 951 में से 429 और 214 पर 794 में से 385 वोट पोल हो चुके थे। यहां मतदाताओं के बैठने और पानी का भी प्रबंध था। स्वयंसेवियों की टोली लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही थी। शाम पांच बजे तक 213 नंबर बूथ पर 409 और 438 वोट पड़े। मतदान समाप्त होने पर पहले बूथ पर 53 और दूसरे पर 56.66 फीसदी मतदान हुआ। जिले में धीमी वोटिंग के बाद भी यहां ओवरआल 54.5 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed