फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   केबल बक्शा जला, बिजली सप्लाई प्रभावित

पूरी रात अंधेरे में रहे 17 हजार घरों के लोग

Sun, 28 Jan 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 28 Jan 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
केबल बक्शा जला, बिजली सप्लाई प्रभावित
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
बक्शीपुर उपकेंद्र में तकनीकी खराबी की वजह से करीब दो दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे करीब केबल बॉक्स जलने पर देर रात डेढ़ बजे काफी मशक्कत के बाद इसे सही किया जा सका। फिर करीब दो बजे उपकेंद्र में लगा इंसुलेटर जल गया। इससे करीब 17 हजार घरों के लोग बिजली के लिए तरस गए। सुबह 11 बजे फाल्ट सही कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात अचानक से उपकेंद्र का केबल बॉक्स जल गया। कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जेई ने लाइनमैन को भेज कर चेक कराया तो पता चला कि केबल बॉक्स जल गया है। इसकी सूचना पर अवर अभियंता मौके पर पहुंचे, तब केबल बॉक्स की मरम्मत शुरू की गई। इस दौरान उपकेंद्र से इलाकों में होने वाली बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बिजली न आने पर इसकी जानकारी एसडीओ को देकर केबल बॉक्स की मरम्मत की गई। करीब आधे घंटे बाद ढाई बजे रात में केबल बॉक्स बदल दिया गया। अचानक पंद्रह मिनट बाद ही उपकेंद्र पर लगा इंसुलेटर पंक्चर हो गया। पूरी रात काम ठप रहा। सुबह दूसरा इंसुलेटर ठीक किया गया। उसके बाद सुबह 11 बजे सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन


इन इलाकों में गुल रही बत्ती
शनिवार की शाम साढ़े आठ बजे से बक्शीपुर उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई ठप रही। बक्शीपुर, मियां बाजार, दीवान बाजार, अली नगर, जाफरा बाजार, शाहमारुफ रोड, नक्खाश, इमामबाड़ा, जुबिली चौराहा, टाउनहाल, सिनेमा रोड, सहित कुछ अन्य इलाकों में बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


संडे का मजा बिगड़ा
रविवार को बिजली संकट से स्थानीय लोग काफी नाराज हुए। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही की वजह से अक्सर फाल्ट की समस्या आती है। पिछले रविवार को भी कुछ तकनीकी खराबी की वजह से घंटों बिजली नहीं थी। जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारी आवास की बिजली आपूर्ति भी इस दौरान प्रभावित रही।

शनिवार शाम साढ़े आठ बजे केबल बॉक्स जल गया था। देर रात सवा एक बजे तक इसे सही किया गया। अचानक सवा दो बजे इंसुलेटर पंक्चर होने से फिर सप्लाई बाधित हो गई। रविवार सुबह 11 बजे उपकेंद्र से सप्लाई पूरी तरह चालू की जा सकी।

- जेपी यादव, अधिशासी अभियंता

जिला महिला अस्पताल में गुल रही बत्ती
जिला महिला अस्पताल में शनिवार रात दो बजे बिजली कट जाने से मरीजों को सांसत झेलनी पड़ी। वहीं दूसरी ओर कर्मचारी आवास में पूरी रात बिजली नहीं रही। महिला अस्पताल में फ्यूज उड़ने से तो वहीं कर्मचारी आवास की बिजली सप्लाई उपकेंद्र में आई खराबी के चलते बाधित हुई थी। जिला महिला अस्पताल में शनिवार रात दो बजे बत्ती गुल होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात में आई खराबी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक मरीजों को दिक्कत हुई। डेढ़ घंटे बाद फ्यूज को ठीक किया जा सका। इसके बाद सप्लाई बहाल हुई। इतनी देर तक बिजली गुल रहने से वैक्सीन का तापमान मेंटेन रखने में भी कर्मचारियों को दिक्कत हुई। कुछ देर बाद जेनरेटर तो चला, लेकिन इससे वैक्सीन कक्ष के फ्रीजर सुचारु ढंग से नहीं चल सके। दूसरी ओर कर्मचारी आवास पूरी रात अंधेरे में रहे। बिजली नहीं रहने से इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। कर्मचारी आवास में लोगों को सुबह पानी संकट से भी जूझना पड़ा। लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। महिला अस्पताल के इलेक्ट्रिशियन सीबी सिंह ने बताया कि बिजली जाने की सूचना मिलने के बाद जेनरेटर चलाया गया था, इसमें करीब 20 मिनट का वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed