फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दूरदर्शन के मंच पर उभरी पूर्वांचल की सांस्कृतिक थाती

दूरदर्शन के मंच पर उभरी पूर्वांचल की सांस्कृतिक थाती

Sat, 11 Nov 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 11 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
दूरदर्शन के मंच पर उभरी पूर्वांचल की सांस्कृतिक थाती
दूरदर्शन के स्‍थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। - फोटो : Amar Ujala
दूरदर्शन केंद्र के स्थापना दिवस समारोह के अंतिम दिन पूर्वांचल की सांस्कृतिक थाती की झलक दिखी। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या में पूर्वांचल की संस्कृतियों पर आधारित गीत-संगीत पेश कर समां बांध दिया। इस बीच दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का खूब उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र की स्थापना 14 नवंबर 1984 को हुई थी। लंबे समय तक कार्यालय असुरन स्थित किराए के भवन में चला। अब यह केंद्र राप्तीनगर स्थित अपने वर्तमान भवन में स्थापित हो चुका है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस साल नौ नवंबर से दो दिवसीय समारोह शुरू हुआ। शुक्रवार को दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ केंद्राध्यक्ष राहुल सिंह और कार्यक्रम प्रमुख योगेंद्र सिंह ने दीप जलाकर किया। कुमार वार्षिकेय ने गीत व गजलों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। राकेश उपाध्याय और उनकी टीम ने भोजपुरी गीतों की छटा बिखेरी। लोकगीत ‘गोरखपुर गोरक्ष भूमि है, काशी शिव की नगरी...’ और ‘घूंघट से झांके अजोरिया हो...’ पर लोगों ने जमकर तालियां लुटाईं।
विज्ञापन


शिप्रा दयाल ने भोजपुरी गीत ‘ननद फुलगेनवा...’ और ‘बड़की जाले रे गवनवा...’ की प्रस्तुति से गांव की माटी की खुशबू बिखेरी। लोकगीतों से गंवई परंपरा और संस्कृति समझाने की उनकी कोशिश को लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed