फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Thu, 24 Aug 2017 08:47 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
गोरखपुर।
हरितालिका तीज पर्व पर शहर के शिव मंदिरों में गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने सोलह शृंगार करके पतियों की लंबी आयु के लिए कामना की। अन्न और जल ग्रहण किए बिना व्रत को पूरा करने में महिलाओं में आस्था दिखी। मंदिरों में भगवान भोले शंकर और माता पार्वती का विशेष पूजन किया। बेलपत्र, भांग, धतुरा, फूल, फल और सोलह शृंगार मंदिर में चढ़ाए गए। इस दौरान भगवान शिव पार्वती की कथा सुनीं और पतियों को तिलक लगाकर उनके पैर छुए। निराजल व्रत 24 घंटे पूरे होने के बाद शुक्रवार को पूरा होगा।
शहर के बेतियाहाता हनुमान मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, पंचमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर, प्राचीन काली माता मंदिर, महादेव झारखंडी शिव मंदिर सहित तमाम शिव मंदिरों में सुहागिन महिलाएं सजधज कर मंदिर पहुंचीं। मंदिर ट्रस्ट, कमेटियों और सेवादारों की ओर से मंदिर प्रांगण में महिलाओं के कथा सुनने की व्यवस्था की गई थी। करीब आधे से एक घंटे तक बैठकर महिलाएं बारी-बारी भगवान शिव की कथा सुनतीं रहीं। इससे पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके साथ ही फूल, धूप, अगरबत्ती और दीये जलाकर पूजन किया। मंदिरों में लगे वृक्षों मौली भी बांधीं। साथ ही पतियों की लंबी आयु की कामना की। अधिकतर महिलाएं अपने पतियों, बच्चों के साथ पहुंचीं। कुछ पुरुषों ने भी बेलपत्र और फूल पत्तियां चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


मुहूर्त के वक्त एकसाथ जुटी भीड़
दोपहर में 3:56 मिनट के साथ सूर्यास्त से पूर्व 6:22 मिनट तक पूजा के लिए उत्तम मुहूर्त रहा। इसके मद्देनजर बीच के समय में महिलाएं मंदिरों में मौजूद रहीं। हरेक मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं। बेतिायाहाता स्थित हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर और महादेव झारखंडी मंदिर में बड़ी तादाद में महिलाएं जुटीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के अच्छे स्वास्थ्य की कामना
वर्षों से पति की लंबी आयु और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए हरितालिका तीज पर्व पर निराजल व्रत रखती आ रहीं हूं। पति स्वस्थ रहेंगे तो परिवार और बच्चों में हर कोई खुशहाल रहेगा।
- पिंकी मिश्रा, सिद्धार्थ नगर कालोनी।

जीवन भर प्रेम बना रहे
एक औरत के लिए उसका पति ही धन दौलत होता है। भगवान शिव से यहीं मांगा है कि पति जीवन भर इसी तरह प्यार करें, जैसा वह उनसे अब करते हैं।
- सोनी शाही, तारामंडल रोड।

खूब तरक्की करें पति
पति का आत्मविश्वास बढ़े और उनके जीवन में कारोबार आदि में सुख समृद्धि आए। वह खूब तरक्की करके परिवार के लोगों में खुशियां बांटे। इसी कामना से विधिपूर्वक पूजन किया।

- सरोज सिंह, बुद्ध विहार।

बड़ों का आशीर्वाद लिया
निराजल व्रत रखने के साथ इसका पूरा सत्कार करना बहुत जरूरी है। बिना कुछ खाए-पीए भगवान शिव और पार्वती का पूजन किया। इसके बाद घर में जाकर बड़ों का आशीर्वाद लिया।
- कौशल्या देवी, देवरिया बाईपास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed