{"_id":"599c74644f1c1b117f8b463e","slug":"181503425636-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक स्थगित, नहीं हुई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक स्थगित, नहीं हुई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक प्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मची उठापटक पर मंगलवार को भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। कारण कि ऐन वक्त पर बाढ़ राहत के चलते बैठक स्थगित कर दी गई। प्रशासन के अनुसार, नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। हालांकि अंतिम समय में बैठक स्थगित किए जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद चर्चा व गुप्त मतदान के लिए मंगलवार की तिथि तय हुई थी। नतीजे जानने के लिए सुबह से ही ब्लाक गेट के सामने लोगों का हुजूम जुट गया था। ऐन वक्त पर सुबह करीब 10 बजे स्थगन की नोटिस चस्पा कर दिया गया। इसमें कहा गया कि ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांवों में राहत सामग्री वितरण अभियान चलाया जा रहा है। राहत कार्य में सभी कर्मचारी व पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। अविश्वास संबंधित बैठक की अग्रिम तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बाढ़ के कारण अविश्वास से संबंधित बैठक स्थगित कर दी गई है। राप्ती नदी में बाढ़ कम होने और गांवों से आने जाने के लिए रास्ता सुगम होने पर अगली बैठक की तारीख तय कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
लोटन में भी स्थगित हो चुकी है बैठक
प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले लोटन ब्लाक में भी बैठक स्थगित हो चुकी है। यहां 19 अगस्त को चर्चा व गुप्त मतदान होना था। बाढ़ के चलते बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति में परेशानी को देखते हुए यहां बैठक स्थगित कर दी गई थी। लोटन ब्लाक में चर्चा अब 6 सितंबर को होनी है।
विज्ञापन
लोटन में भी स्थगित हो चुकी है बैठक
प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले लोटन ब्लाक में भी बैठक स्थगित हो चुकी है। यहां 19 अगस्त को चर्चा व गुप्त मतदान होना था। बाढ़ के चलते बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति में परेशानी को देखते हुए यहां बैठक स्थगित कर दी गई थी। लोटन ब्लाक में चर्चा अब 6 सितंबर को होनी है।
विज्ञापन