फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देश के नाम एक रुपया ‘दान’

देश के नाम एक रुपया ‘दान’

Fri, 11 Aug 2017 08:47 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
देश के नाम एक रुपया ‘दान’

विज्ञापन
गोरखपुर।
एस्प्रा समूह को जो ऊंचाइयां मिली है, वो समाज से ही मिली है। लिहाजा हमारा न सिर्फ समाज बल्कि देश के प्रति भी कर्तव्य है। इसी कड़ी में एस्प्रा परिवार 15 अगस्त को ‘एक शपथ देश के नाम’ लेगा। देश सेवा के नाम इस शपथ के अंतर्गत एस्प्रा परिवार का हरेक सदस्य हरेक दिन एक रुपया सैनिक राहत कोष में जमा करेगा।

शुक्रवार को शहर के होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में हरि प्रसाद गोपी कृष्ण ज्वैलर्स (एस्प्रा परिवार) के निदेशक अतुल सर्राफ ने कहा कि हमें आजादी बहुत कुर्बानियों से मिली है। इसे कायम रखने में सीमा पर तैनात जवानों की भूमिका अतुलनीय है। चाहे कितनी भी बाधाएं हों हमारे देश के जवान कर्तव्य पथ से कभी विचलित नहीं होते और देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर कर देते हैं। ऐसे में समाज के हर तबके का देश के इन जांबाजों और उनके परिवार के प्रति कर्तव्य बनता है। इसी दायित्व को निभाते हुए एस्प्रा परिवार के सभी सदस्य न्यूनतम एक रुपया प्रतिदिन यानि 30 रुपये प्रतिमाह सैनिक राहत कोष में जमा करेगा। इसकी शुरुआत 15 अगस्त को रोड मार्च से होगी। एस्पा परिवार के सभी सदस्य सुबह 9 बजे बलदेव प्लाजा से गणेश चौराहा होते हुए होटल रॉयल रेजीडेंसी तक रोड मार्च करेंगे। वहां पहुंचने के बाद एस्प्रा परिवार के सभी सदस्य इस सामाजिक मुहिम की शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि एस्प्रा के सभी प्रतिष्ठानों में एक डोनेशन बॉक्स रखा जाएगा, जिसमें हर व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार सैनिक राहत कोष के लिए दान कर सकेंगे। अतुल सर्राफ ने बताया कि सर्राफा मंडल, रोटरी क्लब समेत अन्य कई संगठनों ने इस मुहिम से जुड़ने पर अपनी सहमति जताई है। इस मौके पर वैभव सर्राफ भी मौजूद थे।
विज्ञापन


यहां भी कर सकते हैं योगदान
1- आर्मी वेलफेयर फंड बैटल कैजुअलटिज
सिंडिकेट बैंक
अकाउंट नंबर- 90552010165915
आईएफएससी कोड- एसवाईएनडी 0009055
2- आर्मी फ्लैग खरीद कर
3- जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed