फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   176 अवैध नर्सिंग होम को सील करने की तैयारी

176 अवैध नर्सिंग होम को सील करने की तैयारी

Thu, 03 Aug 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
176 अवैध नर्सिंग होम को सील करने की तैयारी

विज्ञापन
गोरखपुर। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए या मानचित्र की अनदेखी कर अवैध नर्सिंग होम या हास्पिटल बनवाने वालों को बार-बार जीडीए को ठेंगा दिखाना महंगा पड़ सकता है। तीन महीने में तीन बार नोटिस देने के बाद भी मानचित्र पेश न करने से खफा जीडीए उपाध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव ने सभी ऐई और जेई को नर्सिंग होम संचालकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने बुधवार को अपने मातहतों पर नाराजगी जताते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि अब अवैध निर्माण कराने वाले नर्सिंग होम संचालकों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।

उन्होंने सभी को नोटिस देकर सप्ताह भर के भीतर मानचित्र उपलब्ध कराकर कंपांउडिंग न कराने की दशा में मरीज नहीं भर्ती करने की हिदायत देने को कहा है ताकि सील की कार्रवाई के दौरान मरीज और उनके तीमारदार परेशान न हों। मानचित्र स्वीकृत न कराने या उसकी अनदेखी कर निर्माण कराने पर जीडीए ने अप्रैल में 180 नर्सिंग होम व हास्पिटल संचालकों को नोटिस भेजा था। सभी को अपना पक्ष रखने के लिए मानचित्र पेश करने को कहा गया था। मानचित्र स्वीकृत न होने या मानचित्र के मुताबिक निर्माण न होने पर कंपांउडिंग कराने की छूट दी गई थी। इसके बाद दो बार और नोटिस भेज गया मगर सिर्फ 29 ने ही मानचित्र पेश किया। इनमें भी 25 के मानिचत्र में गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। जीडीए उपाध्यक्ष ने अब इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित का नर्सिंग होम सील करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed