फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एनसीसी

एनसीसी में दाखिलों को दिखाया दमखम

Sun, 30 Jul 2017 08:23 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी
एनसीसी में दाखिले के लिए पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रवेश को लेकर रविवार को एमपी इंटर कॉलेज में फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। बी सर्टिफिकेट के दो वर्षीय कोर्स के लिए हुए टेस्ट में 12वीं के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।फिजिकल टेस्ट के लिए सुबह से ही विद्यार्थियों के इंटर कॉलेज में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विद्यार्थियों का वजन ऊंचाई जांचने के बाद 1200 मीटर दौड़, 30 पुशअप के टेस्ट हुए। इसके आधार विद्यार्थियों की मेरिट बनाई गई। इस दौरान एनसीसी की 44 वीं बटैलियन के सीओ कर्नल कुलदीप सिंह, कॉलेज प्राचार्य रामजन्म सिंह, समेत एनसीसी के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एनसीसी में है करिअर की असीम संभावनाएं
नेशनल केडेट कोर में करिअर की असीम संभावनाएं हैं। इसमें प्रवेश के बाद युवाओं के लिए आर्म्ड फोर्सेस के साथ ही अन्य सरकारी नियुक्तिओं और आगे की पढ़ाई में केंद्र सरकार की ओर से छूट मिलती है। इसमें तीन तरह के सर्टिफिकेट कोर्स एनसीसी की ओर से कराए जाते है। ए सर्टिफिकेट के लिए 8 वीं से 10वीं के विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका प्रदान किया जाता है। वहीं बी सर्टिफिकेट के लिए 12 वीं के विद्यार्थी और सी सर्टिफिकेट के लिए स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अर्ह होते हैं।
विज्ञापन


बी और सी सर्टिफिकेट में अच्छी ग्रेडिंग से बनती है बात
ए या बी ग्रेड से सी सर्टिफिकेट हासिल कर चुके विद्यार्थियोें को आर्मी की स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत अफसरों की नियुक्ति में फिजिकल और लिखित परीक्षा से छूट मिलती है। ये सीधे इंटरव्यू में शामिल होेते हैं। वहीं कर्मचारी कोटे में सी सर्टिफिकेट हासिल करने वालों को आर्मी में प्रवेश के लिए फिजिकल और लिखित परीक्षा से छूट मिलती है। ए सर्टिफिकेट धारकों को पांच प्रतिशत बोनस नंबर लिखित परीक्षा में दिए जाते हैं। बी सर्टिफिकेट हासिल करने वालों को 8 प्रतिशत की तक छूट मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed