फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महिलाओं ने संभाला मोर्चा, बेबस रही पुलिस

महिलाओं ने संभाला मोर्चा, बेबस रही पुलिस

Fri, 28 Jul 2017 02:34 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने संभाला मोर्चा, बेबस रही पुलिस
महिलाओं ने संभाला मोर्चा, बेबस दिखी पुलिस
विज्ञापन

लाठीचार्ज के लिए आगे बढ़े पुलिस कर्मियों को चूड़ियां भेंट कीं
धर्मशाला पुल के नीचे जाम भी लगाया, कई जगह पुलिस से उलझीं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
शहर में विरोध प्रदर्शन को पहुंचे शिक्षामित्रों की रणनीति को पुलिस भांप नहीं पाई। महिला शिक्षामित्रों ने आगे आकर आंदोलन का मोर्चा संभाला तो पुलिस बेबस हो गई। पुलिस बल तो पर्याप्त था लेकिन महिला पुलिस की संख्या कम होने की वजह से पुलिस मूकदर्शक हो गई और आंदोलन उग्र होने लगा। बाद में पुलिस लाइंस से फोर्स मंगाई गई और कई महिला शिक्षामित्रों को हिरासत में लिया गया। उधर, धर्मशाला तिराहा के पास लाठीचार्ज के लिए आगे बढ़े पुलिस वालों को महिला शिक्षामित्रों ने चूड़ियां भेंट की। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं कई जगह पुलिस से सीधे उलझती दिखीं।
पुलिस को नगर निगम पार्क में शुद्धि बुद्धि यज्ञ किए जाने की जानकारी थी। अफसरों ने कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर भीड़ को रोकने की तैयारी की थी लेकिन बाद में भीड़ बढ़ने पर हालात बेकाबू हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज करके पुरुषों को तितर-बितर किया तो महिलाएं फ्रंट पर आ गईं। गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने से रोकने पर महिलाएं उग्र हो गईं और पुलिस को लाठीचार्ज के लिए ललकारने लगीं। इसके बाद धर्मशाला पुल के नीचे जाम लगाकर बड़ी संख्या में महिलाएं धरना-प्रदर्शन करने लगीं। बड़ी संख्या में मौजूद महिला शिक्षामित्रों के उग्र तेवरों को देखते हुए पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं नगर निगम गेट पर मोर्चा सम्हाले पुलिस कर्मियों को भी कदम पीछे खीचने पड़े, बड़ी तादात में महिला शिक्षामित्रों ने धक्का मारकर नगर निगम गेट खोला और सड़कों पर चली आईं। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस अफसरों ने महिला पुलिस फोर्स को बुलाया और काली मंदिर के पास घेराबंदी करके उन्हें रोका। उधर, पंत पार्क से निकली महिला शिक्षामित्रों को धर्मशाला पुल पर रोका गया तो कौड़ीराम की पुष्पा देवी, देवरिया रामपुर कारखाना की सीमा सिंह, राना सिद्दीकी, नूरजहां ने पुलिस वालों को चूड़ियां देकर अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed