{"_id":"59381be94f1c1b1d518b4568","slug":"181496849385-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जमा हुए बिजली के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं जमा हुए बिजली के बिल
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
सर्वर में दिक्कत के चलते बुधवार को बिजली बिल जमा करने गए उपभोक्ताओं को सांसत झेलनी पड़ी। आलम यह रहा कि घंटों इंतजार के बाद भी बिल नहीं जमा हो पाया। शहर के सभी बिलिंग काउंटरों पर उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
बुधवार को साकेतनगर के राहुल, विनय और सिद्धार्थ बिजली बिल जमा करने के लिए गए थे। काउंटर पर पहले से ही लंबी कतार थी। 10 मिनट इंतजार के बाद भी भीड़ कम न हुई तो लोगों से पूछताछ की। पता चला कि सर्वर काम नहीं कर रहा। इससे बिल नहीं जमा हो पा रहा है। यही हाल गोलघर और शास्त्री चौक के बिलिंग काउंटर का भी था। लोग बिल जमा करने के लिए सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक दिक्कत खत्म नहीं हुई। ऐसे में उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। इस संबंध में शहर के अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि लखनऊ में कंपनी के टर्मिनल में कुछ तकनीकी खराबी आई थी। इसके चलते दिक्कत हुई। गुरुवार से बिलिंग व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।