{"_id":"5c719ff4bdec224a620ff102","slug":"171550950388-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मांगा जीत का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मांगा जीत का आशीर्वाद
Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते हुए अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार की देरशाम गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। अधिवेशन स्थल खाद कारखाना मैदान से निकलने के बाद वे सीधे मंदिर पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गुरु गोरक्षनाथ से आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन के बाद ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर भी पूजा-पाठ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह को गुरु गोरक्षनाथ से संबंधित साहित्य भी भेंट किया। मंदिर परिसर के बैठक कक्ष में पार्टी अध्यक्ष और सूबे के मुख्यमंत्री ने काफी देर तक बातचीत भी की। माना जा रहा है कि ये बातचीत आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने भी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह और विनय गौतम मौजूद रहे।
शाह ने अधिवेशन के मंच से बताया गोरक्षनगरी से अपना रिश्ता
गोरखपुर। अधिवेशन के मंच से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गोरक्षनगरी से अपना रिश्ता जोड़ा। कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले महंत अवेद्यनाथ की उनपर विशेष कृपा रही। युवा मन में कुछ संकोच आया तो महंत अवेद्यनाथ के संपर्क में आया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने 11 दिन तक अपने साथ रखा और अलग-अलग संतों से मुलाकात कराई। कुंभ में कल्पवास भी किया, फिर राजनीतिक और सामाजिक जीवन बेहतर हो गया। इस बात का जिक्र पहली बार मंच से किया लेकिन आत्म संतोष मिला है।