फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अमित शाह

अमित शाह

Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
मन के भाव से उभरकर चुनावी मंच तक पहुंचे राम
विज्ञापन

जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम बोलकर सीएम एक साथ कर गए कई काम
आशुतोष मिश्र
महराजगंज। भारत माता की जय के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम बोलकर एक साथ कई काम कर दिए। जिला जेल ग्राउंड में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे पंडाल में इस जयकारे ने लोगों में जोश भर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने सीएम बिना कुछ कहे गोरक्षपीठ के अपने गुरुओं के संघर्ष को एक बार फिर से आवाज भी दे गए। मन में दबे राम भाव बनकर चेहरे पर आए और फिर चुनावी मंच पर उभर गए।
राम नाम की गूंज में अमित शाह भी शामिल हो गए। माहौल भांपकर कार्यकर्ताओं को राम मंदिर मुद्दे पर पार्टी का रुख बताते हुए शीघ्र निर्माण का भरोसा दिया। अरसे बाद भीड़ के बीच जय श्रीराम के उद्घोष में शाह ने मंदिर मसले को लटकाने का ठीकरा विपक्षियों के सिर फोड़ा। शाह ने केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों का जिक्र करके इस मामले में भाजपा की गंभीर छवि पेश की। कभी भाजपा की हर सभा और रैली में गूंजने वाला यह नारा कुछ देर पहले तक बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से बिल्कुल गायब था, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में कार्यकर्ताओं का अभिवादन इसी से किया तो इसके बाद यह नारा गूंजने लगा।
विज्ञापन

राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं मिशन
सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवेद्यनाथ से लेकर उनके गुरु दिग्विजयनाथ तक राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। महंत दिग्विजयनाथ के समय से इस मामले में शुरू हुई गोरक्षपीठ की सक्रियता को उनके शिष्य अवेद्यनाथ ने इतनी ऊंचाई प्रदान की कि वह राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता माने जाने लगे। लोगों का मानना है कि 1989 में प्रयागराज की धर्मसंसद में दिया गया उनका भाषण 1992 के आंदोलन की नींव बना। उनके जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने इसे और आगे बढ़ाया। विभिन्न मंचों पर वह राम मंदिर के लिए आवाज उठाते रहे हैं। सीएम बनने से पहले वह कह चुके हैं कि राम मंदिर मेरे लिए चुनावी मुद्दा नहीं... मेरे लिए जीवन का मिशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed