फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किसी ने दो घूंट तो किसी ने पी चार, सपने दफन हुए हजार

किसी ने दो घूंट तो किसी ने पी चार, सपने दफन हुए हजार

Fri, 08 Feb 2019 11:35 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 08 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
किसी ने दो घूंट तो किसी ने पी चार, सपने दफन हुए हजार
छापेमारी में बरामद हुईं शराब की बोतलें - फोटो : amar ujala
सेवरही। शराब कांड का शिकार जवहीदयाल गांव के खलवा चैनपट्टी का हीरालाल विचारों से वाकई गांव का हीरा थे। गांव के लोग बताते हैं कि वह साइकिल से घूमकर गुब्बारे और खिलौने बेचने का काम करता थे। इलाके के दर्जनों गांवों के बच्चे उन्हें जानते थे। रोते बच्चों को हंसाने के लिए वह कभी-कभी मुफ्त में खिलौने और गुब्बारे हाथ में थमाकर आगे निकल जाते थे। उनकी इसी आदत पर लोग उन्हें गांव का हीरा बता रहे थे। अब दूसरों के आंसू पोंछने वाले का परिवार बिलख रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन से नहीं जले चूल्हे
सेवरही। शराब कांड में मरने वालों से ज्यादा उनके परिजनों को त्रासदी झेलनी पड़ रही है। तीसरे दिन भी घरों के चूल्हे बुझे हुए हैं। वहीं माताओं की आंखों में औलाद के खोने का गम और दहशत दिख रही थी। खैरटिया गांव की सुनैना देवी के दो बेटे दिवाकर और ओम एक दिन के अंतराल में ही काल के गाल में समा चुके हैं। उनकी मानें तो बृहस्पतिवार को डीएम ने जब दस हजार रुपये का अनुदान दिया तो कफन और दवा का किसी तरह इंतजाम हो पाया।
विज्ञापन

कटहवा नाम है उस जहर का
सेवरही। सस्ते दाम पर बिकने वाली शराब ‘कटहवा’ के नाम से जानी जाती है। जानकारों की मानें तो यह हर गांव में आसानी से सुलभ है, जिसे रात्रि के समय लग्जरी वाहनों में भरकर गांवों के विभिन्न ठिकानों पर पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ती होने से मजदूर वर्ग इसे खरीदता है। इसे गांवों के किनारे खेत और नदी के दोआब में छिपाकर रखा जाता है। सूत्र बताते हैं कि सैकड़ों की संख्या में लोग इस अवैध धंधे में हैं। दो तरफ सरहद होने से रोजाना नारायणी नदी के रास्ते नाव से यह शराब बिहार भेजी जाती है। इतना ही नहीं जब कभी प्रतिबंध के लिए अभियान चलाया जाता है तो कई जिम्मेदार लोग छापेमारी से पूर्व ही इशारा कर स्थान बदलवा देते हैं। इस तरह धंधेबाज कार्रवाई से अक्सर बच निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed