{"_id":"5be5ded9bdec2269385b6ccf","slug":"171541791449-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरिंग रूम के चार कमरों की बुकिंग आज से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायरिंग रूम के चार कमरों की बुकिंग आज से बंद
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम को होटल की तर्ज पर विकसित करने का काम अब शुरू होगा। दो चरणों में काम होगा। पहले चरण के काम के लिए शनिवार से चार कमरों और तीन डारमेट्री की बुकिंग बंद कर दी जाएगी। शेष कमरों और ड्रारमेट्री की बुकिंग पहले की तरह ऑनलाइन की जाएगी। रेल प्रशासन ने शुक्रवार को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) को हैंडओवर कर दिया है।
निर्माण के बाद रिटायरिंग रूम में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। आरामदायक बेड के साथ एलईडी टीवी और फ्रिज की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ताकि कमरे में ठहरने वाले मुसाफिरों को बेहतर महसूस हो। पीने के लिए मुफ्त में आरओ का पानी भी उपलब्ध रहेगा। डॉरमेट्री को वातानुकूलित किया जाएगा। आर्डर देने पर कमरों में ही नाश्ता और मनपसंद खाना उपलब्ध होगा। यही नहीं, घंटी बजाते ही होटल की तरह एक कर्मचारी फौरन पहुंचेगा।
विज्ञापन
एसी डीलक्स 02 550 350
एसी डबल बेड 04 450 275
एसी सिंगल बेड 01 300 200
नॉन एसी डबल बेड 07 275 175
नॉन एसी सिंगल बेड 03 150 100
कॉमन रूम 01 50 50

पहले चरण का काम
डारमेट्री नंबर 136, एसी विश्रामालय 138 और 139, डारमेट्री 140, एसी विश्रामालय 141 और 142 तथा डारमेट्री नंबर 143बुकिंग का तरीका
रेलवे की वेबसाइट पर रिटायरिंग रूम की बुकिंग होती है। बुकिंग कराने वाले यात्री को अपने टिकट का पीएनआर नंबर, नाम, पता का ब्योरा देना होता है। शुल्क एडवांस में आनॅलाइन जमा करना होता है। खाली रहने पर बुकिंग काउंटर से भी बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
वर्तमान में रिटायरिंग रूम में उपलब्ध कमरों की श्रेणी और शुल्क (रुपये में)
श्रेणी संख्या शुल्क 24 घंटे शुल्क 12 घंटेएसी डीलक्स 02 550 350
एसी डबल बेड 04 450 275
एसी सिंगल बेड 01 300 200
नॉन एसी डबल बेड 07 275 175
नॉन एसी सिंगल बेड 03 150 100
कॉमन रूम 01 50 50