फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   साहित्य किसी धर्म का नहीं : अखिलेंद्र

साहित्य किसी धर्म का नहीं : अखिलेंद्र

Sun, 07 Oct 2018 09:52 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 07 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
साहित्य किसी धर्म का नहीं : अखिलेंद्र
अखिलेंद्र मिश्र। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। फिल्म अभिनेता और रंगमंच की दुनिया के जाने-माने कलाकार अखिलेंद्र मिश्र ने ‘गुफ्तगू’ को आगे बढ़ाया और कहा कि साहित्य किसी धर्म का नहीं होता। धर्म का आधारभूत तत्व एक है, यह भी साहित्य ही बताता है। साहित्य ही बताता है कि कोई धर्म बुरा नहीं। जरूरत साहित्य को ज्यादा पढ़ने की है। जब ज्ञान का गागर भरा रहेगा, तभी छलककर बाहर आएगा। इसका फायदा दूसरों को मिलेगा।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेता ने कहा कि शब्द का मर्म अब खत्म हो गया है। हिंदी रोमन में लिखी जा रही है। अनुस्वार और चंद्र बिंदु गायब हो रहे हैं। चंद्र बिंदु को शिव और भगवती का रूप माना जाता है, जिसका साहित्य से गहरा नाता है। उन्होंने संत, आईपीएस, इंजीनियर और पुलिस कर्मियों की आत्महत्या पर चिंता जताई और कहा कि यह समाज कहां जा रहा है। शिक्षा सिर्फ कमाई या फिर कैंपस प्लेसमेंट के लिए हासिल की जा रही है। समाज में संस्कार का अभाव है। आपको नींद आती है, वही सफलता है। फ्लैट-कार खरीद लेना भर सफलता नहीं।
विज्ञापन

पाकिस्तान में पढ़े जाते हैं मुंशी प्रेमचंद

पाकिस्तान में भी मुंशी प्रेमचंद का साहित्य पढ़ा जाता है। कक्षा चार से 12वीं तक में 30 नंबर के सवाल पूछे जाते हैं लेकिन भारतीय अंग्रेजी के पीछे भाग रहे हैं। अखिलेंद्र ने फिल्म जगत पर भी तंज कसा और कहा कि हिंदी की खाने-कमाने वाले भी हिंदी बोलने में शर्माते हैं। अभिनय और साहित्य एक-दूसरे के पूरक हैं। हालांकि बोले, सिनेमा में अब गहराई नहीं बची है। बगैर यात्रा किए फिल्में बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य के खिलाफ षड़यंत्र

फिल्म अभिनेता ने कहा कि साहित्य के साथ भी षड़यंत्र किया गया है। हर दोहे का हर समाज अलग-मतलब निकालकर अपने लोगों को बता रहा है। आरक्षण पर बात सब करते हैं लेकिन यह नहीं बताते हैं कि आरक्षण पर पूरा संविधान क्या कहता है। अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब अपने हित से निकाला जाता है। वास्तविक साहित्य गायब है। नई पीढ़ी गुमराह है, इसे रास्ते पर लाने की जरूरत है। अब साहित्य और साहित्यकार को नई भूमिका के साथ समाज में आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed