एपी बांध की हरहाल में होगी सुरक्षा : सांसद
सांसद ने बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ बचाव कार्य का जायजा लिया। बाद में शिव मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में सांसद ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से उन्हें समर्थन दिया है, वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। एपी बांध की हरहाल में सुरक्षा की जाएगी। गन्ना, गंडक और गरीबी की समस्या से निजात दिलाना भाजपा का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि कार्यकर्त्ता पार्टी कह रीढ़ हैं। उनके सम्मान की रक्षा की जाएगी और तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे।
स्वागत समारोह को पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राय, क्षेत्रीय महामंत्री प्रेमचंद्र मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, जिलामंत्री रमेशचंद्र उर्फ ओसियर सिंह, जेके सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान एसडीएम अरविंद कुमार,सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एक्सईएन बाढ़ खंड भरतराम, एसडीओ पीसी त्रिपाठी, जेई रमेश धर दुबे सहित जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, अवधेश राय, मंशा पांडेय, गणेश सोनी, अरविंद सिंह, मिथिलेश गोड़, योगेंद्र सिंह, रामजी कसेरा, पप्पू सिंह, सुजीत यादव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।