फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बुद्ध को भूलती जा रही सरकार : बाबू सिंह कुशवाहा

बुद्ध को भूलती जा रही सरकार : बाबू सिंह कुशवाहा

Wed, 16 May 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 16 May 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध को भूलती जा रही सरकार : बाबू सिंह कुशवाहा
गोकुल अतिथि भवन में गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई।
गोरखपुर। गोकुल अतिथि भवन में मंगलवार को जन अधिकार पार्टी की ओर से बुद्ध जयंती समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि बुद्ध पूरी दुनिया में पूजे जाते हैं, लेकिन सरकार उनके घर पर ही उन्हें भुलाने में लगी है। कहा कि कुशवाहा समाज को अब तक उसका जायज हक नहीं मिल पाया है। इसके लिए अपनी सरकार बनानी होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने लोगों से बुद्ध के जीवन दर्शन को आत्मसात करने की अपील की। कहा कि महात्मा बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलकर गरीब, वंचित और अल्पसंख्यकों का कल्याण किया जा सकता है। इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जयराम मौर्य ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा और फिल्म अभिनेता प्रदीप मौर्य रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed