फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अग्रवाल महिला मंडल ने लगाया वसंत मेला, स्टॉल में महिलाओं ने दिखाया हुनर

अग्रवाल महिला मंडल ने लगाया वसंत मेला, स्टॉल में महिलाओं ने दिखाया हुनर

Sun, 28 Jan 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 28 Jan 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल महिला मंडल ने लगाया वसंत मेला, स्टॉल में  महिलाओं ने दिखाया हुनर
स्टॉल का निरीक्षण करतीं राजी सत्यार्थ। - फोटो : Amar Ujala
अग्रवाल महिला मंडल की तरफ से विजय चौक स्थित परिणय स्थली में वसंत मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन राजी सत्यार्थ ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर के काम के साथ अपने हुनर के बल पर परिवार की जरूरतों का सामान भी जुटाती हैं। इनकी जितनी तारीफ की जाए, कम है।
विज्ञापन


अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष शालिनी अनुराग ने बताया कि वसंत मेले में लगभग 60 स्टॉल लगे हैं। गोरखपुर के अलावा लखनऊ, बनारस, आगरा, देवरिया की महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए। इस दौरान महिलाओं के लिए गेम्स, हाउजी का आयोजन किया गया। नवल्स एकेडमी की तरफ से एकल गायन, फैंसी ड्रेस, कला, समूह नृत्य, समेत कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह में नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल ने संस्था की सभी महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान रीता अग्रवाल, मीना अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, दीपाली, शानू, साधना, ऋचा, मधु व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


चिकित्सा कैंप लगाया गया
वसंत मेले में संगठन की तरफ से दृष्टि बाधित बच्चों का मुफ्त नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों के इलाज के खर्च के लिए सहायता राशि भी दी गई। इसके अलावा संस्था की तरफ से जिस दिव्यांग बच्चे का मुफ्त में पैरों की हड्डी का आपरेशन करवाया गया था, उसे भी बुलाया गया था। बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed