{"_id":"5a64d9f44f1c1b9f268b5a7f","slug":"171516558836-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेलर की चपेट में आया युवक, मौत
basti
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकचंद(बस्ती)। पॉलिटेक्निक चौराहे पर बस पकड़ने के लिए चाय की दुकान से दौड़ा युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक सुल्तानपुर जिले के पिपरपुर थाने के बालीपुर डुहिया का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है।
सुल्तानपुर निवासी 25 वर्षीय कृष्णा यादव पुत्र रामबहादुर यादव दिल्ली में वाहन चलाने का काम करता था। सोमवार को होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए साथियों के साथ दिल्ली से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से किसी अन्य वाहन से बस्ती आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पॉलिटेक्निक चौराहे पर धर्मकांटा के पास चाय पी रहा था। इसी दौरान गोरखपुर से लखनऊ जा रही बस को पकड़ने के लिए चाय की दुकान से दौड़ पड़ा। अभी फोरलेन का डिवाइडर क्रॉस भी नहीं कर सका था कि गोरखपुर की तरफ जा रहे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। लोगों के दौड़ने पर ट्रेलर चालक ने 100 मीटर आगे जाकर वहान रोका और भागने लगा। चौराहे पर मौजूद यूपी 100 की टीम और पब्लिक ने दौड़ाकर ट्रेलर चालक तेजाराम ग्राम विटन थाना गोटन जिला नागौर राजस्थान को पकड़ लिया।
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शव को ऑटो से थाने लाया गया। तेजाराम राजस्थान से चूना लेकर मालदा जा रहा था। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। एसओ पुरानी बस्ती अनिल दुबे ने कागजात के आधार पर परिवार वालों को फोन पर घटना की जानकारी दी। मृतक का चचेरा भाई और बहन जो लखनऊ में है बस्ती के लिए चल दिए।