{"_id":"5a0c78404f1c1b79548bd735","slug":"171510766656-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी हालत में मिला छात्रा का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी हालत में मिला छात्रा का शव
Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खेत में शव ििममि की सूचना पर पहुंची पुलिस और जुटे गांव के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बखिरा(संतकबीरनगर)। समदा गांव के पश्चिम में बुधवार को खेत में छात्रा का शव झुलसी हालत में मिला। जानकारी पर जुटे लोगों ने मृतका की पहचान वंदना पुत्री गंगाधार उर्फ लल्लू के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं छात्रा की मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।छात्रा के ताऊ अनिरुद्ध ने बताया कि भतीजी वंदना उनके छोटे भाई गंगाधर की पुत्री है। भाई दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। भाई की पत्नी की मृत्यु कई वर्ष पहले ही हो गई थी। लल्लू का बेटा प्रांशु (15) व बेटी वंदना (20) उसी के साथ रहती थी। भतीजी मेंहदावल के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार रात दस बजे घर वालों के साथ भतीजी भोजन करके सो रही थी। रात में वह किन परिस्थितियों में घर से गई, घर के किसी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं है। वंदना की मौत से पूरा परिवार हैरत में है। बुधवार सुबह गांव के पश्चिम में अरहर के खेत के बगल में बोए गए गेेहूं के खेत में कुछ लोगों ने देखकर शोर मचाया तो घर वाले भी पहुंच गए। भतीजी शव जला हुआ था। चर्चा थी कि खेत में जिस स्थान पर युवती का शव मिला है, वहां पर किसी भी प्रकार का विरोध के निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में छात्रा को कहीं और जलाकर मारा गया। थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि छात्रा की झुलसने से मौत हुई है या फिर अन्य कोई कारण है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।